परतवाड़ा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2 युवक गिरफ्तार; 1 लाख का माल जब्त
Amravati Police Action: अमरावती के परतवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
Ganja Smuggling (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Paratwada Ganja Smuggling: परतवाडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाल बिछाकर गांजा तस्करी कर रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 1 लाख रुपये मूल्य का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में केदार घनश्याम चरपटे 30, बुंदेलपुरा, अचलपुर व दीपक रामदास आमले 28, बुंदेलपुरा, अचलपुर का समावेश है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद राउत अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि अचलपुर से परतवाड़ा की ओर एक मोटरसाइकिल क्र।एमएच 27/डीवाई 9693 पर दो लोग गांजा बेचने के इरादे से जा रहे हैं। एपीआई प्रमोद राउत ने पुलिस टीम की मदद से कल्याण मंडपम कार्यालय के सामने स्थित शासकीय दूध डेयरी के पास नाकाबंदी कर जाल बिछाया।
परतवाड़ा में नाकाबंदी के दौरान गांजा तस्कर गिरफ्तार
जैसे ही अचलपुर की ओर से लालपुल परतवाड़ा की तरफ आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल वहां पहुंची, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों सवारों को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक बैग से गांजा बरामद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
AI में महाराष्ट्र बनेगा नंबर-1, महा AI से प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने की चल रही तैयारी
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
ये भी पढ़े: अकोला में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, 3 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
बाइक और मोबाइल जब्त
पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा कर उनके पास से 1 किलो 325 ग्राम गांजा, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
