Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निषेध : धीरेंद्र शास्त्री के युकां ने जलाए पोस्टर,  शिवाजी के बारे में आपत्तिजनक बयान का किया जोरदार विरोध

धीरेंद्र शास्त्री के छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ युवक कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 27, 2026 | 09:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: धीरेंद्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में दिए गए विवादित बयान के विरोध में शहर युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री का पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया और विरोध में जोरदार नारे लगाए.युवक कांग्रेस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में दिया गया बयान महाराष्ट्र की पहचान और लोगों की भावनाओं का अपमान है. ऐसे बयान समाज में दरार पैदा करते हैं, इस लिए आंदोलनकारियों ने मांग की कि संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए.

इस मौके पर बोलते हुए यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं और महाराष्ट्र उनका अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, नहीं तो यूथ कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी.इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अमरावती विभागीय प्रभारी अनुराग भोयर, अमरावती विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वैभव देशमुख, युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष राहुल येवले, कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत ढेंगले, बडनेरा विधानसभा अध्यक्ष आशीष यादव, चैतन्य गायकवाड़ शहर जिला उपाध्यक्ष नितिन काले, सौरभ तायडे, गुड्डू हामिद, संदेश जैन, शक्ति दीक्षित, राहुल साबले, आकाश गेडाम, शुभम बाम्बल प्रियल मोहोड, धनंजय बोबड़े, शुभम हिवसे, सूरज खैरे, डॉ. फिरोज भाई, सैयद जावेद और अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.फोटोपोस्टर जलाएबाक्सधीरेंद्र शास्त्री को महाराष्ट्र प्रवेश पर बंदी लगाए

महाराष्ट्र के आराध्य दैवत छत्रपती शिवाजी महाराज के खिलाफ धीरेंद्र शास्त्री द्वारा की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर प्रहार जनशक्ति पक्ष ने धीरेंद्र शास्त्री का महाराष्ट्र में प्रवेश बंद करने की मांग पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे से ज्ञापन सौंपकर की. 27 अप्रैल को महानगर प्रमुख बंटीभाऊ रामटेके के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री के खिलाफ तीव्र निषेध व्यक्त किया.प्रहार जनशक्ति पक्ष के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. वहां कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना रोष प्रकट किया. आंदोलनकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री के महाराष्ट्र प्रवेश पर तत्काल पाबंदी लगाने की मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी

चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना

अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल

प्रदर्शन के बाद प्रहार के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे को ज्ञापन सौंपकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने, भविष्य में ऐसी बयानबाजी रोकने के लिए ठोस कानूनी कदम उठाने की मांग की. विरोध प्रदर्शन में बंटीभाऊ रामटेके के साथ प्रदेश प्रवक्ता जितू दुधाने, शहर युवक आघाडी प्रशांत देशमुख, शहर संगठक श्याम इंगले, जिला महासचिव शेख अकबर, निलेश लंगोटे, विक्रम शेगोकार, मधुकर भुले, विक्रम जाधव, अजय तायडे, कुणाल खंडारे, कविता भूसूम, शुभांगी वाटाणे, पूजा तेलगोटे उपस्थित थे.

Dhirendra shastri s yuva congress burnt posters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 06:08 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.