Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धारणी नगर पंचायत चुनाव: भाजपा ने नगराध्यक्ष पद पर किया कब्जा, कांग्रेस को बड़ा झटका

Dharni Election Result : धारणी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील चौथमल ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया। बहुमत के बावजूद कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। भाजपा ने नगराध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 22, 2025 | 03:44 PM

जीत के जश्न मनाते भाजपा प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता (फाेटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dharni Nagar Panchayat Election Result : अमरावती जिले की धारणी नगर पंचायत चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम सामने आए। कांग्रेस के 8 सदस्य निर्वाचित होने के बावजूद नगराध्यक्ष पद भाजपा के हाथों में चला गया। भाजपा प्रत्याशी सुनील चौथमल ने कांग्रेस उम्मीदवार राजकिशोर मालवीय को 430 मतों के अंतर से पराजित कर नगराध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

बहुमत के बावजूद कांग्रेस सत्ता से बाहर

धारणी नगर पंचायत में कांग्रेस के पास 8 सदस्य थे, जबकि भाजपा के केवल 4 सदस्य चुने गए। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) का 1, शिवसेना (शिंदे गुट) का 1 और निर्दलीय के 3 सदस्य विजयी हुए। बहुमत के करीब होने के बावजूद कांग्रेस नगराध्यक्ष पद हासिल नहीं कर सकी। भाजपा ने निर्दलीयों और सहयोगी दलों को विश्वास में लेकर सत्ता अपने नाम कर ली।

भाजपा की रणनीति सफल

नगराध्यक्ष चुनाव भाजपा विधायक केवलराम काले और जिलाध्यक्ष प्रभुदास भिलावेकर के लिए प्रतिष्ठा का विषय था। उन्होंने निर्दलीय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के नगरसेवकों को साथ लेकर मजबूत रणनीति बनाई। इसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा का नगराध्यक्ष बना, जबकि कांग्रेस विपक्ष में बैठने को मजबूर हो गई। यह परिणाम कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार पटेल के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

विजयी प्रत्याशियों की सूची

प्रभाग क्र. 1 से निर्दलीय रूपा गणेश उईके, प्रभाग क्र. 2 से भाजपा की सुनंदा भिलावेकर, प्रभाग क्र. 3 से भाजपा के प्रतीक मालवीय, प्रभाग क्र. 4 से कांग्रेस की अनिता पाखरे, प्रभाग क्र. 5 से भाजपा के उत्तम मोडक, प्रभाग क्र. 6 से कांग्रेस की मीना मोहोड, प्रभाग क्र. 7 से कांग्रेस की जमुना चौबे, प्रभाग क्र. 8 से कांग्रेस की खान आशाबी अकबर खान, प्रभाग क्र. 9 से शिवसेना (शिंदे गुट) के सूरज मालवीय, प्रभाग क्र. 10 से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के विवेक धनेवार ने जीत दर्ज की।

वहीं प्रभाग क्र. 11 से भाजपा की संगीता मानेकर, प्रभाग क्र. 12 से निर्दलीय शे. मोहसीन शे. अल्ताफ, प्रभाग क्र. 13 से कांग्रेस के शिरीन मोहम्मद रमीज, प्रभाग क्र. 14 से कांग्रेस के पंकज मोरे, प्रभाग क्र. 15 से कांग्रेस के नईम खान शब्बीर खान, प्रभाग क्र. 16 से कांग्रेस की शेख अश्मीरा बानो शब्बीर और प्रभाग क्र. 17 से निर्दलीय आशाबी शे. बनेखा विजयी हुए।

यह भी पढ़ें:- बुलढाना नगर परिषद चुनाव रिजल्ट: भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 3, एनसीपी-शिवसेना को एक-एक सीट

कांग्रेस सत्ता से बाहर

धारणी नगर पंचायत चुनाव ने स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर किया है। बहुमत के बावजूद कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई और भाजपा ने नगराध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। सुनील चौथमल की जीत ने भाजपा को धारणी में मजबूती दी है, वहीं कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

Dharni nagar panchayat election results bjp sunil chouthmal congress loss 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 03:24 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

चांदूर रेलवे नगर परिषद चुनाव: VBA की प्रियंका विश्वकर्मा बनीं नगराध्यक्ष, भाजपा को बड़ा झटका

2

Navi Mumbai: खत्म हुआ राजनीतिक वनवास , संदीप नाईक की भाजपा में घर वापसी

3

स्मार्ट सिटी मिशन में संभाजीनगर की बड़ी छलांग, तकनीक से बदली शहर की तस्वीर और नागरिकों का जीवन

4

Maharashtra Politics: नवी मुंबई में शिवसेना की बढ़ती ताकत, महायुति को जीत का भरोसा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.