अमरावती: एम्बुलेंस ने PSI की कार को मारी टक्कर, 10 साल की मासूम बेटी की मौत, स्कूल में आयी थी फर्स्ट
Road Accident: धामणगांव रेलवे क्षेत्र में भीषण हादसा। एम्बुलेंस की टक्कर से PSI राहुल वानखडे की 10 वर्षीय बेटी की मौत। पत्नी गंभीर रूप से घायल। स्कूल में प्रथम आने की खुशी मातम में बदली
- Written By: प्रिया जैस
एम्बुलेंस और कार की टक्कर (सौजन्य-नवभारत)
PSI Rahul Wankhade Daughter Death: धामणगांव रेलवे क्षेत्र के देवगांव चौफुली पर भीषण सड़क हादसे में पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) राहुल वानखडे की कार को एक एम्बुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी 10 वर्षीय बेटी त्रिशा की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। स्वयं राहुल वानखडे को भी चोटें आई हैं।
मंदिर दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल वानखडे अपनी पत्नी और बेटी के साथ बेटी के स्कूल में प्रथम आने की खुशी में मिठाई बांटने के बाद मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल भरवाने के बाद जब वे देवगांव चौफुली मार्ग से गुजर रहे थे, तभी धामणगांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एम्बुलेंस (क्र. एमएच-20-टी-5857) ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आसपास के नागरिकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। शेरे पंजाब ढाबा के संचालक रूपेश शिवराज चौधरी, पंकज पाटील सहित अन्य लोगों की मदद से घायलों को यवतमाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम त्रिशा ने दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में एक वर्ष में 383 बच्चों और 26 माताओं की मौत, बाल अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
अमरावती में नाबालिग छात्रा का पीछा कर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज
Amravati Police: अमरावती में दूसरी बेटी जन्म लेने पर महिला से क्रूरता, पति-ससुर के खिलाफ केस
अमरावती में शिक्षा समीक्षा बैठक, आदर्श स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी बनाने के पंकज भोयर के निर्देश
यह भी पढ़ें – एडवांस पेमेंट नहीं तो पेट्रोल नहीं; कंपनियों की नई ‘पॉलिसी’ ने बढ़ाई आम जनता की मुश्किलें, पंपों पर लगी भीड़
इस दुर्घटना में राहुल वानखडे की पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि राहुल वानखडे को छाती और कमर में चोटें आई हैं। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। तलेगांव दशासर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
