- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Deolapar Forest Child Labor Tendu Patta Season Contractor Violations
देवलापार: तेंदूपत्ता सीजन में नियमों की धज्जियां, बच्चों से कराई जा रही मजदूरी; ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
देवलापार के जंगलों में बाल मजदूरी के आरोप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग।

Nagpur Forest Division News: देवलापार और आसपास के वन क्षेत्रों में बाल मजदूरी के मामलों ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। तेंदूपत्ता सीजन के दौरान करवाही, छवारी, गोरेघाट और देवलापार क्षेत्र के जंगलों में कटाई-छंटाई के काम में बड़ी संख्या में बच्चों से मजदूरी कराए जाने के आरोप सामने आए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा लागू बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2016 के बावजूद ठेकेदार खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कानून के तहत नाबालिगों से काम करवाने पर 6 महीने से 2 साल तक की सजा का प्रावधान है, फिर भी ग्रामीण इलाकों में यह अवैध प्रथा जारी है।
वन विभाग, नागपुर के उपवनसंरक्षक द्वारा 9 मार्च 2026 को जारी पत्र और 10 मार्च को देवलापार के वन अधिकारियों द्वारा संबंधित ठेकेदार सुगनामल लालचंद (वडनेरा, जिला अमरावती) को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि प्रूनिंग और कॉपीसिंग कार्य में बाल मजदूरों का उपयोग न किया जाए। इसके बावजूद ठेकेदार पर बड़े पैमाने पर बच्चों से काम लेने के आरोप लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
वसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!
मध्य रेल के ट्रांसहार्बर पर होगा मेगा ब्लॉक, ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच लोकल सेवाएं रहेंगी बंद
गड़चिरोली कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘एपस्टीन फाइल्स’ पर PM मोदी से मांगा जवाब; 23 मार्च को RSS मुख्यालय पर दस्तक
स्थानीय नागरिकों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेका तत्काल रद्द करने की मांग की है।
मैनेजर की आनाकानी
इस संबंध में ठेकेदार के मैनेजर मेश्राम से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है।
Deolapar forest child labor tendu patta season contractor violations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
Mar 20, 2026 | 08:43 PMदाने-दाने को तरसा पाकिस्तान, अब तेल ने निकाला दम! खाली हुआ खजाना; क्या श्रीलंका की राह पर है पड़ोसी मुल्क?
Mar 20, 2026 | 08:30 PMइजरायल की सुरक्षा में सेंध! ‘आयरन डोम’ यूनिट का सैनिक निकला ईरान का जासूस, पैसे लेकर साझा की गोपनीय जानकारी
Mar 20, 2026 | 08:28 PM‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स बना पहेली, परिवार से क्यों नहीं मिला हमजा? क्या जल्द आएगा पार्ट 3?
Mar 20, 2026 | 08:28 PMलंदन ट्यूब में पसीना, बेंगलुरु मेट्रो में ‘लग्जरी’! वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस
Mar 20, 2026 | 08:24 PMUP में गांव वालों ने महाराष्ट्र पुलिस को ही बना लिया बंधक, जौनपुर से सामने आई हैरान करने वाली घटना
Mar 20, 2026 | 08:21 PMवसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!
Mar 20, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM












