- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Dhurandhar 2 Climax Explained Hamza Ending Meaning Sequel Hint
‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स बना पहेली, परिवार से क्यों नहीं मिला हमजा? क्या जल्द आएगा पार्ट 3?
Hamza Ending Sequel Hint: ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। हमजा अपने परिवार से मिलने के बावजूद उनसे क्यों नहीं मिलता। ऐसे में खबरे हैं कि क्या जल्द पार्ट 3 बनेंगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

धुरंधर 2: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 3 Sequel Possibility: 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ-साथ अपनी कहानी और खासतौर पर क्लाइमेक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अगर आपने अब तक फिल्म नहीं देखी है, तो यह आपके लिए स्पॉइलर हो सकता है। फिल्म का अंत एक शांत लेकिन बेहद भावुक मोड़ पर खत्म होता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।
धुरंधर 2 के क्या हुआ क्लाइमेक्स में?
फिल्म के अंत में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी पाकिस्तान में अपना खतरनाक मिशन पूरा करने के बाद भारत लौट आता है। यहां वह अपनी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी के रूप में वापस आता है। इसके बाद वह अपने परिवार से मिलने के लिए पठानकोट पहुंचता है।
क्लाइमेक्स में दिखाया गया है कि जसकीरत दूर से अपनी मां और बहन को देखता है। वह उनके पास जाने की कोशिश करता है, लेकिन अचानक रुक जाता है और बिना मिले ही वहां से लौट जाता है। यह सीन दर्शकों के दिल को छू जाता है और कई सवाल भी छोड़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
हमला क्यों नहीं मिला अपने परिवार से?
इस सीन के पीछे गहरी भावनात्मक परत छिपी हुई है। हमजा, जो लंबे समय तक एक खुफिया मिशन का हिस्सा रहा, अब खुद को अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करता। उसे लगता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है और वह अब पहले जैसा नहीं रहा।
साथ ही, वह यह भी देखता है कि उसका परिवार उसके बिना भी सामान्य जिंदगी जी रहा है। शायद इसी वजह से वह उनके जीवन में फिर से दखल नहीं देना चाहता और चुपचाप वहां से चला जाता है। यह फैसला उसके त्याग और देशभक्ति को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- 36 साल पुराने गाने में अमेरिकन रैपर का तड़का, जानें कौन हैं ‘धुरंधर 2’ में बवाल मचाने वाली Qveen Herby?
क्या आएगा ‘धुरंधर 3’?
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने इस क्लाइमेक्स को ओपन एंडिंग के साथ छोड़ा है। यानी जसकीरत आगे क्या करता है, यह दर्शकों की कल्पना पर छोड़ दिया गया है। हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि यह किसी तीसरे पार्ट की ओर इशारा हो सकता है।
फिलहाल ‘धुरंधर 3’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से कहानी को अधूरा छोड़ा गया है, उससे सीक्वल की संभावनाएं जरूर नजर आती हैं। हालांकि, धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि इसका क्लाइमेक्स भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Ranveer singh dhurandhar 2 climax explained hamza ending meaning sequel hint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhiwandi Drain Cleaning Delay: भिवंडी में नाला सफाई ठप, टेंडर में देरी से बाढ़ का खतरा बढ़ा
May 05, 2026 | 11:53 AMममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AMराज्यसभा समीकरण बदले, मुरुगन-जॉर्ज की हार से MP के नेताओं की उम्मीदें टूटीं
May 05, 2026 | 11:49 AMNagpur धंतोली अतिक्रमण केस में मनपा को राहत, अवैध पार्किंग पर PIL, हाई कोर्ट ने दिया समय
May 05, 2026 | 11:48 AMअशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग: प्रतिभा चाकणकर और बेटे से 8 घंटे पूछताछ; 40 लाख के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा
May 05, 2026 | 11:46 AMRaja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
May 05, 2026 | 11:42 AMतानसा अभयारण्य में 41 पक्षी प्रजातियां दर्ज, वन्यजीव गणना में तेंदुए समेत कई जानवरों की पुष्टि
May 05, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













