-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Chikhaldara Monsoon Tourism Police Security Body Cam Riders Amravati
अमरावती पुलिस का बड़ा प्लान: चिखलदरा में 200 जवान और 100 होमगार्ड तैनात
Amravati Police Patrolling System: चिखलदरा में मानसून पर्यटन को सुरक्षित बनाने के लिए अमरावती पुलिस ने 14 बॉडी वॉर्न कैमरा राइडर्स, 200 जवान और 100 होमगार्ड तैनात किए हैं।

Amravati Police (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Chikhaldara Tourism Safety: विदर्भ का प्रसिद्ध हिल स्टेशन चिखलदरा मानसून की दस्तक के साथ ही सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है। बारिश के मौसम में यहां उमड़ने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने उनकी सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए एक व्यापक सुरक्षा चक्र तैयार किया है।
एसपी के मार्गदर्शन में तैयार किए गए इस मेगा प्लान का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों के सफर को सुरक्षित, आनंददायी और बाधा रहित बनाना है। फोटो खाकी1,2300 जवान संभालेंगे मोर्चाइस साल मानसून पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस विभाग ने चिखलदरा और उसके आसपास के इलाकों में 200 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ 100 होमगार्ड तैनात किए हैं।
चिखलदरा में पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान
यह भारी बल प्रमुख पर्यटन स्थलों, व्यू पॉइंट्स, मुख्य राजमार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करेगा। हाईटेक मोटरसाइकिल राइडर्स रखेंगे नजरपर्यटकों की तत्काल मदद और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस विभाग ने एक अनोखी पहल की है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
शेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई
14 विशेष पुलिस मोटरसाइकिल राइडर्स को चिखलदरा की सड़कों पर पेट्रोलिंग के लिए उतारा गया है। ये राइडर्स आधुनिक बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस होंगे, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा, उनके पास पब्लिक एड्रेस सिस्टम लाउडस्पीकर भी होगा, जिसके जरिए वे पर्यटकों को आवश्यक निर्देश, मार्गदर्शन और चेतावनी जारी करेंगे।
चिखलदरा में सख्त निगरानी
आपातकालीन परिस्थितियों में ये राइडर्स सबसे पहले रिस्पॉन्स टीम के रूप में काम करेंगे। हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाईचिखलदरा की वादियों में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस इस बार बेहद सख्त रुख अपनाने जा रही है। मुख्य रास्तों पर विशेष जांच चौकियां बनाई गई हैं, जहां चालकों की नियमित रूप से ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग होगी।
ब्रेथ एनालाइजर चेकिंग शुरू
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, गति सीमा का उल्लंघन ओवर स्पीडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, ट्रिपल सीट, हेलमेट और सीटबेल्ट न पहनने वाले वाहन चालकों पर भी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई तय है।
ये भी पढ़े: चंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट; ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
पुलिस की स्पेशल विंग एक्टिवभीड़भाड़ वाली जगहों पर चोरी, जेबकतरी, पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी और महिलाओं से होने वाली अभद्रता को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दामिनी पथक को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है, जो हुड़दंगियों और मनचलों पर पैनी नजर रखेगा।
खाकी का फ्रेंडली चेहरा ड्यूटी पर तैनात
पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी चिखलदरा आने वाले पर्यटकों के साथ अत्यंत नम्र, संवेदनशील और मददगार रवैया अपनाने के निर्देश दिए है। चिखलदरा आने वाले सभी पर्यटक प्रकृति का आनंद लेते समय यातायात नियमों का पालन व पहाडों पर सुरक्षित ड्राइव करें।
Chikhaldara monsoon tourism police security body cam riders amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PMअचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PMलॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Jul 12, 2026 | 08:18 PMमहाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
Jul 12, 2026 | 08:16 PMTea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
Jul 12, 2026 | 08:13 PMझाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













