- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Chandur Bazar Family Dispute Brother In Law Assault Sickle Attack
अमरावती: पारिवारिक विवाद में जीजा पर दरांती से जानलेवा हमला, आरोपी साला गिरफ्तार
अमरावती में पारिवारिक विवाद के चलते साले ने जीजा पर दरांती से हमला किया, जीजा गंभीर रूप से घायल।

Amravati Crime News: अमरावती जिले के चांदूर बाजार तहसील के कारंजा बहिरम गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद साले ने अपने जीजा पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, अभिजीत प्रमोद गिरी 40, निवासी बाभली दर्यापुर, अपनी पत्नी के साथ ससुराल कारंजा बहिरम आए थे। दोपहर के समय उनका साला दिनेश अशोक मोहोड 30 नशे की हालत में अपनी मां से विवाद कर रहा था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। इस पर अभिजीत की पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की, जिससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शराब के नशे में था आरोपी स्थिति बिगड़ती देख अभिजीत गिरी बीचबचाव के लिए आगे आए, लेकिन इससे आरोपी और उग्र हो गया। उसने पहले जीजा के साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने को कहा। जब अभिजीत और उनकी पत्नी बाहर जा रहे थे, तभी आरोपी ने पीछे से दरांती से उनके सिर और आंख के पास वार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
तिवसा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पड़ा रहा युवक, मदद न मिलने से मौत
अमरावती में अवैध देह व्यापार का खुलासा, सातुर्णा एमआईडीसी में फ्लैट पर छापा, 2 युवतियां और ग्राहक पकड़ाए
अमरावती: चांगापुर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर विशेष ट्रैफिक प्लान; भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
गोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ का कमाल: टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़ा; परामर्श बना आधार
हमले में अभिजीत गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शिरजगांव कस्बा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी दिनेश मोहोड के खिलाफ मारपीट और घातक हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और नशे की हालत में हुई कहासुनी मुख्य कारण है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Chandur bazar family dispute brother in law assault sickle attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या बढ़ने वाली है आपकी सैलरी? आठवें वेतन आयोग के सदस्य कर्मचारियों से करेंगे मुलाकात, क्या है डिटेल्स?
Apr 01, 2026 | 09:43 PM‘बाबा’ के मंत्री ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, बढ़ती सिलेंडर की कीमतों पर बोले OP Rajbhar; कही बड़ी बात
Apr 01, 2026 | 09:38 PMराहुरी उप चुनाव: बीजेपी ने अक्षय कर्डिले को बनाया उम्मीदवार, शरद पवार की राकां ने भी ठोंकी ताल
Apr 01, 2026 | 09:31 PMअनिल अंबानी की मुश्किलें फिर बढ़ीं, 3750 करोड़ के LIC मामले में CBI ने दर्ज किया केस; RCom पर भी गिरी गाज
Apr 01, 2026 | 09:27 PMAirport पर पाना चाहते हैं नौकरी? जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी
Apr 01, 2026 | 09:26 PMबाजार समितियों में अब 50 किलो से अधिक के बोरों पर रोक, मजदूरों के हित में बड़ा फैसला
Apr 01, 2026 | 09:22 PM‘सब झूठ है…’, ट्रंप के युद्धविराम वाले दावे पर ईरान का पलटवार, हॉर्मुज संकट के बीच मचा सियासी तूफान
Apr 01, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














