अमरावती जिले की 12 ग्रापं में उपचुनाव, 27 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
अमरावती जिले की 12 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के लिए मतदान आज 28 अप्रैल को होगा। 27 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के बीच वोटिंग की प्रक्रिया होगी। जानें पूरी जानकारी।
Amravati Division: अमरावती जिले के 9 तहसीलों की 12 ग्राम पंचायतों में मंगलवार, 28 अप्रैल को उपचुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है. नामांकन और छंटनी प्रक्रिया के बाद अब चुनावी मैदान पूरी तरह साफ हो गया है. इस उपचुनाव में कुल 5 सरपंच और 7 सदस्य पदों के लिए सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न तहसीलों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य रूप से सरपंच पद के लिए चांदूरवाडी, गौरखेड बाजार, खापरखेडा और वनीममदापूर में मतदान होगा.
वहीं सदस्य पद के लिए जवला बुद्रुक, खोलापूर, शिवनी बुद्रुक, डोंगरगाव, भोंडीलावा, मनिमपूर और सावनेर में चुनाव होगा. कुल 27 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग प्रक्रिया होगी.कई पद रहे रिक्त, कुछ पर निर्विरोध चुनावशुरुआत में जिले की 68 ग्राम पंचायतों में 97 सदस्य और कुछ सरपंच पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था. लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक दिलचस्प स्थिति सामने आई. 57 सदस्य पदों के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, जिससे ये सीटें रिक्त रह गई हैं. 32 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
2 सरपंच पदों के लिए भी कोई आवेदन नहीं आया, जिसके कारण वहां चुनाव नहीं हो सका. इस कारण अब केवल 12 ग्राम पंचायतों में ही वास्तविक चुनावी मुकाबला हो रहा है.स्थानीय राजनीति गर्माईभले ही चुनाव सीमित सीटों पर हो रहे हैं, लेकिन गावों में चुनावी सरगर्मी तेज है. स्थानीय नेताओं और गुटों ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है. गांव के विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किया है. अब सबकी नजरें आज होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हैं.
