लुकाछिपी खेलते समय टैंक में गिरने से बालक की मौत, अमरावती के न्यू शिक्षक कॉलोनी की घटना
अमरावती के न्यू शिक्षक कॉलोनी में लुकाछिपी खेलते समय 8 वर्षीय बालक कार्तिक अमोल ठाकरे की निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में गिरने से दुखद मौत हो गई। यह घटना रविवार की रात हुई
Amravati News: खोलापुरीगेट थाना क्षेत्र के न्यू शिक्षक कॉलोनी में निर्माणाधिन घर के सेफ्टिक टैंक में गिरने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई. यह घटना रविवार की रात 8 बजे घटित हुई. मृतक का नाम कार्तिक अमोल ठाकरे 8, न्यू शिक्षक कॉलोनी, अमरावती है. कार्तिक अपने दोस्तों के साथ लुका छिपी खेल रहा था, इस समय यह घटना घटित हुई.
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है जब कार्तिक अपने दोस्तों के साथ पर के पास ही लुकाछिपी का खेल खेल रहा था. छिपने की जगह तलाशते हुए कार्तिक का पैर अचानक एक निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा. दोस्तों को इसकी भनक तक नहीं लगी और खेल जारी रहा. लेकिन बहुत देर होने के बाद भी कार्तिक पर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई.
आसपास के घरों और दोस्तों से पूछताछ के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की गई. अंततः रात करीब 8 बजे परिजनों की नजर निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक पर पड़ी, जहां कार्तिक का शव पानी में तैरता हुआ मिला. मासूम का शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई. खोलापुरीगेट पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.
