भाजपा शहर जिला अध्यक्ष ने किया गणेश पंडालों का दौरा, सभी पदाधिकारियों की भी रही मौजूदगी

अमरावती जिला के भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ नितिन धांडे और उनके पार्टी के सभी पदाधिकारिओं ने शहर के कई गणेश मंडलों का दौरा किया है। उन्होंने गणेशोत्सव के इस पावन पर्व पर सभी गणपति भक्तों से भेंट की।
Amravati News
अमरावती न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Amravati News In Hindi: गणेश महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष डॉ नितिन धांडे और शहर एवं मंडल के  सभी पदाधिकारियों ने शहर के सभी गणेश मंडलों का दौरा कर दर्शन किए।

इसमें विश्वविद्यालय मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल बोके के साथ सिद्धिविनायक गणेशोत्सव मंडल चपरासीपुरा, वेंकटेश गणेशोत्सव मंडल वेंकटेश कॉलोनी वडाली, और राज गणेशोत्सव मंडल चपरासीपुरा को भेट दी। भाजपा कॉटन मार्केट मंडल अध्यक्ष सचिन नाइक के साथ टोपे नगर गणेशोत्सव मंडल चेतनदास बगीचा, गणेशोत्सव मंडल उत्कर्ष गणेश उत्सव मंडल महेंद्र कॉलोनी इच्छापूर्ति गणेशोत्सव मंडल महेंद्र कॉलोनी, कृष्णा नगर गार्डन ग्रुप रामपुरी कैंप श्रीराम गणेशोत्सव आदि का दौरा कर और गणपति बप्पा के दर्शन किए।

बप्पा के किए दर्शन

संत गाडगेबाबा मंडल के मंडल अध्यक्ष छोटू वानखड़े सह नवसारी वार्ड, जवाहर नगर ऋषिकेष देशमुख के अष्टविनायक गणेशोत्सव मंडल के साथ-साथ धीरज बारबुद्धे के संघर्ष गणेशोत्सव मंडल कोणार्क कॉलोनी , राहटगांव में महात्मा फुले गणेशोत्सव मंडल मालीपुरा, राहटगांव गणेशोत्सव मंडल, समर्थ गणेशोत्सव मंडल आदि मंडलों में जाकर गणपति बप्पा के दर्शन किये।

गणेशोत्सव मंडल का किया दौरा

अंबा मंडल में मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे के नीलकंठ गणेशोत्सव मंडल और आजाद हिंद मंडल बुधवारा, लक्ष्मीकांत गणेशोत्सव मंडल पटवीपुरा, बजरंग गणेशोत्सव मंडल पटवीपुरा, युवा उत्कर्ष गणेशोत्सव मंडल राजकमल, नमुना गणेशोत्सव मंडल, अंबापेठ गणेशोत्सव मंडल, शिवाजी गणेशोत्सव मंडल का दौरा किया और इसी तरह स्वामी विवेकानंद मंडल, मंडल अध्यक्ष संतोष कावरे के साथ नवसाचा राजा मंडल दस्तूर नगर चौक, फर्शी स्टॉप गणेश मंडल, एकनाथ पुरम गणेश मंडल, शिव गणेश मंडल जेंडा चौक, शिव शक्ति गणेश मंडल तखतमल कॉलेज, सबनीस प्लॉट गणेश मंडल, कल्याण नगर गणेश मंडल हमालपुरा गणेश मंडल, गणेशोत्सव मंडल आदि का दौरा किया गया।

सनातन धर्म संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व गणेशोत्सव के इस पावन पर्व पर सभी गणेश भक्तों से मिलने और गणपति बप्पा के दर्शन व आरती पूजन के उद्देश्य से मंडलों में जाकर भेट दी। इस दौरान मंडलों द्वारा डॉ नितिन धांडे और भाजपा पदाधिकारियों का जगह-जगह अभिनंदन किया गया और विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा कि।उनके साथ महासचिव राधा कुरील, ललित संमदुरकर, संजय तिरथकर, मंगेश खोंडे, कौशिक अग्रवाल, प्रवीण वैश्य, सुरेखा लुंगारे, गंगा खारकर सुधा तिवारी, विक्की शर्मा, विवेक चुटके,मिलिंद बांबल,  अमोल थोरात, राजू कुरील सह अन्य उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com