वीडियो बना रहा है, उसे बाहर निकालो! बच्चू कडू के प्रसाद वाले बयान की चर्चा तेज

Bachchu Kadu Statement Controversy: अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच विधायक बच्चू कडू के कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
bachchu kadu viral video amravati teacher election
बच्चू कडू बयान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच विधायक बच्चू कडू के कथित बयान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

  • रिपोर्ट के अनुसार, अमरावती के एक प्रतिष्ठित होटल में हुई बैठक में बच्चू कडू और उद्योग मंत्री उदय सामंत सहित शिंदे गुट के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • कडू के कथित बयान में हर तहसील तक ‘प्रसाद’ पहुंचाने की बात सामने आने के बाद उसके अर्थ को लेकर सवाल उठे।

Amravati Teacher Constituency Election: विधान परिषद के अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख तथा विधायक बच्चू कडू के एक कथित विवादास्पद बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चुनाव में मतों का समीकरण साधने और हर तहसील में 'प्रसाद' पहुंचाने संबंधी उनके कथित बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि एक आंतरिक बैठक में दिए गए इस बयान के वीडियो में उद्योग मंत्री उदय सामंत सहित शिंदे गुट की शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। इस कथित बयान के बाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किस तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं, इस पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, विपक्षी दलों ने भी इस मामले पर आलोचना की है। गुप्त बैठक में उपस्थित थे मंत्री सामंत अमरावती के एक प्रतिष्ठित होटल में महायुति और शिंदे गुट की शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारियों की चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई थी।

bachchu kadu viral video amravati teacher election
मुंबई में वर्सोवा नहीं, वर्ली सीवेज प्लांट का 63% काम पूरा, BMC ने 30 सितंबर 2027 तक का दिया नया लक्ष्य

उद्योग मंत्री उदय सामंत प्रमुख रूप से उपस्थित

इसमें विधायक बच्चू कडू और उद्योग मंत्री उदय सामंत प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के समीकरण समझाते हुए कडू ने रणनीति पर अपनी बात रखी। कथित तौर पर उन्होंने कहा कि पहले यह तय किया जाए कि उनकी टीम किसके साथ है। इसके बाद मुस्लिम समूहों के मतों को अपने पक्ष में लाने के लिए सूक्ष्म नियोजन किया जाए। उन्होंने विरोधियों के मत अपने पक्ष में करने से जीत का रास्ता आसान होने की बात भी कही।

'वीडियो बना रहा है, उसे बाहर निकालो !'

बैठक में कडू कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर मोबाइल फोन से भाषण रिकॉर्ड कर रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने कथित तौर पर भाषण रोककर संबंधित व्यक्ति की ओर इशारा किया और मोबाइल बंद करने तथा उसे बाहर निकालने के निर्देश दिए। हालांकि, इससे पहले ही भाषण के कुछ हिस्से की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी। बैठक की यह वीडियो क्लिप बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इससे महायुति के राजनीतिक खेमे में भी हलचल होने की चर्चा है।

bachchu kadu viral video amravati teacher election
अमरावती APMC के संचालकों को बड़ा झटका! बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- नोटिस का दें जवाब

शिक्षक चुनाव पर बनाई रणनीति

बैठक में तहसीलवार चुनावी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बच्चू कडू ने कथित तौर पर कहा कि प्रत्येक तहसील में उनके विश्वसनीय लोग काम कर रहे हैं और सभी तक 'प्रसाद' पहुंच चुका है। चुनाव के संदर्भ में 'प्रसाद' शब्द का इस्तेमाल किस अर्थ में किया गया, इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस कथित बयान के वास्तविक आशय की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई।

Navbharat Live
navbharatlive.com