बच्चू कडू के विधान परिषद जाने की चर्चा तेज, शिंदे-गट से संभावित नामांकन पर सियासी हलचल
बच्चू कडू को विधान परिषद भेजने की चर्चा, शिंदे और कडू के बीच मीटिंग से बढ़ी संभावनाएं। प्रहार संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी।
Amravati News: पूर्व मंत्री तथा अचलपुर विधानसभा क्षेत्र से गत चुनाव में प्रहार संघटना के संस्थापक बच्चू कडू को शिवसेना शिंदे गट से विधान परिषद में भेजने की चर्चा जोरों पर है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा कडू के बीच लंबी चर्चा हुई।
इस चुनाव में शिंदे दबाव तंत्र का उपयोग कर यह सीट लड़ने की संभावना है। वैसे भी एकनाथ शिंदे तथा बच्चू कडू के बीच अच्छा तालमेल है। कडू द्वारा किसान कर्ज माफी आंदोलन के समय भी शिंदे ने इसका श्रेय बच्चू को दिया था।
गत विधानसभा चुनाव में भाजपा से पराजित पश्चात अपने प्रहार संगठन के कार्यकर्ताओं के के साथ आंदोलन के माध्यम से वे सतत् सक्रिय है। यदि शिंदे गट से कडू को विधान परिषद की सीट मिलती है, तो विधायक रवि राणा और पूर्व सांसद नवनीत राणा के बीच जारी विवाद एक बार फिर बढ़ने को नकारा नहीं जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
Amravati News: जल जीवन मिशन में लापरवाही का आरोप, अमरावती जिला परिषद पर उठे सवाल
धारणी आश्रमशाला फूड पॉइजनिंग: आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, सेंट्रल किचन बंद-मंत्री के इस्तीफे की मांग
वैसे भी शिंदे सेना का जिले में कोई खास अस्तित्व नहीं। यदि कडू को यह मौका मिलता है, तो शिंदे सेना कि जिले में सक्रियता बढ़ सकती है। सोशल मीडिया पर जारी यह समाचार वायरल होने पर प्रहार के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
