अमरावती जिला परिषद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Elections: अमरावती जिले की 10 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। इन चुनावों के तहत कुल 278 सदस्य चुने जाएंगे, जिनमें से 141 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें से 66 महिला सदस्य सामान्य वर्ग से होंगी।
ग्रामविकास विभाग द्वारा घोषित आरक्षण के अनुसार, जिला परिषद अध्यक्ष पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अब तक जिला परिषद को 31 अध्यक्ष मिल चुके हैं, जिनमें 5 महिला अध्यक्षों ने 6 बार पद संभाला है। अब सातवीं बार भी महिला को यह जिम्मेदारी मिलने जा रही है।
जिला परिषद में वर्तमान में (21 मार्च 2022 से) प्रशासक कार्यरत हैं। लगभग साढ़े तीन वर्षों के बाद चुनाव होने जा रहे हैं। जिले में कुल 59 गट (वार्ड) हैं, जिनका आरक्षण अभी घोषित नहीं हुआ है। लेकिन अध्यक्ष पद का आरक्षण सामने आने के बाद गट आरक्षण भी जल्द घोषित होने की संभावना है।
महिला आरक्षित सीटों का वर्गानुसार विभाजन: अनुसूचित जाति (एससी) 22, अनुसूचित जनजाति (ST) 11, अन्य पिछड़ावर्ग (ओबीसी) 42, सामान्य वर्ग 66, कुल महिला सदस्य 141 में से 66 सामान्य वर्ग की महिलाएं।
यह भी पढ़ें – Alert! अमरावती में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप, 310 पॉजिटिव केस, 45,191 सैंपल की जांच
महिला नेतृत्व का इतिहास काफी उल्लेखनीय रहा है। वर्ष 1994-95 में सुमन सरोदे पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जिसके बाद उषा बेठेकर, विद्या वाटाणे
और सुरेखा ठाकरे ने यह जिम्मेदारी संभाली। सुरेखा ठाकरे दो बार अध्यक्ष के रूप में चुनी गई। जबति उषा उताणे ने भी इस पद की जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2014 में सुरेखा ठाकरे दूसरी बार अध्यक्ष बनी थीं, और अब लगभग 11 साल बाद फिर जिला परिषद को महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है। चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी है।