अमरावती जिला परिषद में शिवस्वराज्य दिवस का भव्य आयोजन, स्वराज्य के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प

Amravati Zila Parishad में शिवस्वराज्य दिवस मनाया गया। मुख्य अधिकारी प्रीति देशमुख ने गुढ़ी पूजन कर लोगों से शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाने और समर्पित भाव से जनता की सेवा करने का आह्वान किया।
Chhatrapati Shivaji Maharaj Shivswarajya Diwas Celebration Amravati Zila Parishad
शिवस्वराज्य कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण (सोर्सः फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Chhatrapati Shivaji Maharaj Shivswarajya Diwas Celebration In Amravati: अमरावती के जिला परिषद में शनिवार को शिवस्वराज्य दिवस उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। प्रभारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा परियोजना निदेशक प्रीति देशमुख की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य के आदर्शों को नमन किया गया।

प्रीति देशमुख ने लोगों को दिये ये संदेश

इस अवसर पर प्रीति देशमुख ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित स्वराज्य के आदर्शों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यों में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का हिस्सा होने के नाते जनता की सेवा समर्पित भाव से करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद माध्यमिक कन्या विद्यालय की छात्राओं के बैंड दल द्वारा अतिथियों की स्वागत हुई।

ये रहें कार्यक्रम के विशेष आकर्षण

इसके बाद जिला परिषद परिसर में प्रीति देशमुख के हाथों भव्य शिवस्वराज्य गुढ़ी की स्थापना एवं पूजन किया गया। राष्ट्रगान और महाराष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम को देशभक्ति का स्वरूप प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जिला परिषद माध्यमिक कन्या विद्यालय की छात्राओं का बैंड दल रहा। उनके अनुशासित एवं आकर्षक प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना प्राप्त की।

समारोह में उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी सामान्य प्रशासन डॉ. श्रीराम कुलकर्णी, बालासाहेब बायस, बालासाहेब रायबोले, एम. जी. तेले, नीला वंजारी, सुनील जाधव, स्नेहा धावडे, प्रिया देशमुख, संघरत्न सरोदे, मीना मसतकर उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com