अमरावती जिले में महिला यात्री निशाने पर, बस-ऑटो सफर में लाखों के गहने चोरी, 48 घंटे में 3 बड़ी वारदातें
Crime News Amravati: अमरावती जिले में बस और ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। दर्यापुर, वरुड़ और चांदूर बाजार में हुई तीन घटनाओं में लाखों की चोरी हुई है।
Amravati District Police: अमरावती जिले में बस और ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं चोरों के निशाने पर हैं। पिछले 48 घंटों के भीतर दर्यापुर, वरुड़ और चांदूर बाजार क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ी वारदातें सामने आई हैं, जिनमें अज्ञात चोरों ने महिलाओं के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।बस में चढ़ते समय पर्स से उड़ाए सोने के गहनेपहली घटना दर्यापुर बस स्टैंड पर हुई।
ग्राम कलमगव्हाण निवासी कमला अरुण निशानराव 59 भातकुली जाने के लिए बस में चढ़ रही थीं। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनके पर्स में रखी 8 ग्राम वजन की दो सोने की चेन चोरी कर ली। इसमें 6 ग्राम के 65 सोने के मोती और 2 ग्राम के दो डोरले शामिल थे। चोरी गए माल की कीमत लगभग 42 हजार 25 रुपये बताई गई है। दर्यापुर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।
ऑटो में बैठी चार संदिग्ध महिलाओं ने महिला को लूटादूसरी घटना वरुड़ थाना क्षेत्र की है। ग्राम नांदगांव की निवासी शुभांगी दिनेश बुरंगे 38 अपने गांव जाने के लिए कृष्णा हार्डवेयर के पास से एक ऑटो में बैठी थीं। उस ऑटो में पहले से चार अज्ञात महिलाएं सवार थीं। सफर के दौरान उन महिलाओं ने बड़ी चालाकी से शुभांगी के गले से 10 ग्राम सोने की चेन चुरा ली, जिसकी कीमत 90 हजार रुपये बताई गई। वरुड़ पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी मंडी में हमालों की हड़ताल से कारोबार ठप; लू से हमाल बेहोश, अव्यवस्था पर भड़का गुस्सा
दिल्ली में खाकी का खौफ! द्वारका में स्पेशल सेल के जवान ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत से मचा हड़कंप
अमरावती के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: अब सीधे अमरावती स्टेशन से चलेगी नाशिक रोड मेमू, समय और पैसे की होगी बचत
एसटी किराया वृद्धि से आम आदमी बेहाल; सुविधाओं का अभाव और खस्ताहाल बसें बढ़ा रही हैं यात्रियों का आक्रोश
बस डिपो में गले से खींची सोने की चेनतीसरी वारदात चांदूर बाजार बस डिपो पर हुई। ग्राम कूर्हा देशमुख की रहने वाली प्रेमिला प्रभुदास मूसकले 57 अमरावती जाने के लिए बस में चढ़ रही थीं। बस की भीड़ में किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से 10 ग्राम की सोने की चेन खींच ली।
जब प्रेमिला ने बस में अपनी जगह सुरक्षित की और गले में हाथ लगाया, तो आभूषण गायब मिला। चोरी गए गहने की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
