अमरावती: शादी से इनकार के बाद युवती की मौत, युवक पर शादी से इनकारऔर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Amravati Woman Death Case: अमरावती के साईं नगर में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर प्रेमी राहुल मौर्या के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।
Amravati Woman Death Case Love Dispute
युवती की मौत के मामले में युवक पर केस(सोर्स; AI)
Updated on

Amravati Woman Death Case Love Dispute: राजापेठ थाना क्षेत्र के साईं नगर स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में युवती द्वारा साड़ी से पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने राहुल गोपाललाल मौर्या (30, जयपुर, राजस्थान) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे प्रेम संबंध और शादी को लेकर विवाद सामने आया है।

शादी को लेकर था विवाद शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता अश्विन उमेशराव मनोहर (28), निवासी ताजनगर, चांदूर बाजार, ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन आकांक्षा का राहुल मौर्या से परिचय था। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। परिवार को भी उनके रिश्ते की जानकारी थी।

हालांकि, कुछ समय बाद राहुल ने आकांक्षा से शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि शादी से पीछे हटने के बाद राहुल का व्यवहार भी बदल गया। वह आकांक्षा के साथ बार-बार विवाद करता था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था।

लगातार होने वाले झगड़े और कथित मानसिक प्रताड़ना के कारण आकांक्षा तनाव में रहने लगी थी। इसी मामले को लेकर उसके भाई अश्विन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Amravati Woman Death Case Love Dispute
छत्रपति संभाजीनगर: एयरपोर्ट की नौकरी का झांसा! 500-700 रुपये परीक्षा फीस देकर पहुंचे युवाओं को मिला खाली कमरा

परिजनों को फोन पर दी जानकारी

बताया गया कि 4 अगस्त की रात राहुल ने आकांक्षा के परिजनों को फोन किया और कहा कि आकांक्षा आत्महत्या करने की बात कह रही है। फोन आने के बाद परिवार के लोग और रिश्तेदार तुरंत साई नगर स्थित उस मकान पर पहुंचे, जहां आकांक्षा रहती थी।

वहां पहुंचने पर परिजनों ने आकांक्षा को पंखे से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अमरावती पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आवश्यक पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू की। घटना के बाद परिवार में मातम और आक्रोश का माहौल है। मामले की परिस्थितियों को लेकर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com