अमरावती में रामपुरी कैंप के निर्माणाधीन प्रवेशद्वार का बीम गिरा, मलबे में दबकर 4 मजदूर घायल

Amravati Gateway Collapse: महाराष्ट्र के अमरावती शहर के रामपुरी कैंप में निर्माणाधीन प्रवेशद्वार का आड़ा बीम अचानक ढह गया। हादसे में चार मजदूर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए।
amravati under construction gateway beam collapse four workers injured
अमरावती निर्माणाधीन प्रवेशद्वार हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमरावती के रामपुरी कैंप में मिट्टू चक्की के पास बन रहे प्रवेशद्वार का आड़ा बीम मंगलवार शाम करीब 6 बजे अचानक ढह गया।

  • हादसे के समय करीब 10 मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। पिलर ढहने से चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

  • हादसे में मोहम्मद एहफाज (26), जमीर खां (35), शेख मुज्जफर (24) और शेख जमीर (40) घायल हुए।

Amravati Construction Accident: अमरावती शहर के रामपुरी कैम्प में मिट्टू चक्की के पास बनाए जा रहे निर्माणाधीन प्रवेशद्वार का आड़ा बीम गिर जाने से चार मजदूर जख्मी हो गए हैं। यह घटना मंगलवार की शाम 6 बजे के दौरान घटित हुई। सभी घायलों को मलबे से निकालकर जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जख्मी मजदूरों में मोहम्मद एहफाज (26, धर्मकाटा, नागपुरीगेट), जमीर खां समशेर खां (35, मुस्कान नगर, नागपुरीगेट), शेख मुज्जफर शेख बब्बू (24, लालखड़ी, नागपुरीगेट) व शेख जमीर (40, लालखड़ी, नागपुरीगेट) का समावेश है।

समाजसेवक आशीष लुल्ला ने बताया नवंबर 2025 में प्रवेशद्वार का भूमिपूजन हुआ था। मंगलवार को यहां पर करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। प्रवेशद्वार के आड़े पिल्लर का काम चल रहा था। लेकिन आखिरी काम के समय सिर्फ चार से पांच घमेलों का माल भरना रह गया था। इस समय अचानक पिल्लर ढह गया। यह पिल्लर ढह जाने से इसके नीचे चार मजदूर दब गए। देखते ही देखते मौके पर नागरिकों और आवाजाही करने वालों की भीड़ लग गई। कि

amravati under construction gateway beam collapse four workers injured
छत्रपति संभाजीनगर: सूखे व महंगाई से पटाखा कारोबार फीका; 8 करोड़ की बिक्री, 4 करोड़ का माल दुकानों में अटका
amravati under construction gateway beam collapse four workers injured
अमरावती मजदूर घायल(सोर्सः सोशल मीडिया)

अस्पताल में घायलों का इलाज

मनपा के दमकल विभाग, गाडगेनगर पुलिस, जिलाधिकारी कार्यालय के डीडीआरएफ को दी गई। नागरिकों व अन्य मजदूरों की मदद से मलबे में दबे चार मजदूरों को बाहर निकाला गया। एक मजदूर का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। इसी तरह अन्य मजदूरों के सिर और पैर में चोटें आई हैं। सभी मजदूरों को एम्बुलेंस में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन पर उपचार जारी है। मनपा के दमकल विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया।

amravati under construction gateway beam collapse four workers injured
नासिक में दिवाली पर आग की 28 घटनाएं, दमकल विभाग की रातभर दौड़भाग; आंकड़ा 40 पार होने की आशंका
amravati under construction gateway beam collapse four workers injured
अमरावती मजदूर घायल(सोर्सः सोशल मीडिया)

शहर में मच गया हड़कंप

प्रवेशद्वार का पिल्लर ढहने से मजदूरों के जख्मी होने की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। इसकी जानकारी जिलाधिकारी की डीडीआरएफ टीम को दी गई थी, जिसने कुछ ही क्षणों में मौके पर पहुंचकर कोई मजदूर या नागरिक मलबे में दबा तो नहीं, इसका निरीक्षण किया। गाडगेनगर थाने के पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव भी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां की यातायात व्यवस्था को सुचारु किया। नागरिकों को भीड़ न करने की बात कही।