अमरावती की सड़कों पर उतरे यमराज, सतर्कता नियमों की अनदेखी करने वालों को सिखा रहे सबक, पुलिस की अनोखी पहल
Amravati Traffic Police News: अमरावती शहर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए अनोखा अभियान शुरू किया है। यातायात नियम तोड़ने वालों को यमराज के रूप में समझाकर महत्व का संदेश दिया जा रहा है।
Amravati traffic police (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Helmet Awareness Drive News: अगर आप शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट या यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चला रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि अब नियमों को तोड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए खुद यमराज सड़कों पर उतर आए हैं।
अमरावती शहर ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक बेहद अनोखा और प्रभावी प्रयोग शुरू किया है। शहर यातायात पुलिस की ओर से एक व्यक्ति को यमराज की पारंपरिक वेशभूषा सिर पर मुकुट, हाथ में गदा और डरावने रूप में शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात किया है।
शहर की सड़कों पर उतरे यमराज
जैसे ही कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, यमराज तुरंत उसके सामने प्रकट हो जाते हैं। यमराज बीच सड़क पर गाड़ी रोककर चालकों को याद दिलाते हैं कि अगर नियमों का पालन नहीं करोगे, तो पुलिस से पहले तुम्हें मेरे पास आना पड़ेगा। हेलमेट और सीट बेल्ट जुर्माना बचाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए लगाएं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती पुलिस का बड़ा प्लान: चिखलदरा में 200 जवान और 100 होमगार्ड तैनात
मेलघाट पेसा क्षेत्र में 80 संविदा शिक्षकों की अस्थायी पदस्थापना पूरी, काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न
Amravati News: पत्नी की मौत के बाद खोया 25 लाख का सोना, राजापेठ पुलिस ने 40 CCTV खंगालकर लौटाया
अमरावती मेडिकल कॉलेज की जगह पर विवाद, विधान परिषद में शहर के बीच कॉलेज बनाने की मांग
चालान नहीं, गुलाब का फूल देकर जगा रहे चेतना
यातायात पुलिस की इस मुहिम के दौरान केवल डराया नहीं जा रहा, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की काउंसलिंग की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को यमराज और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी पहले रोकते हैं, फिर उन्हें सड़क दुर्घटनाओं के खतरों के बारे में समझाते हैं। इसके बाद उन्हें चेतावनी के तौर पर गुलाब का फूल और यातायात नियमों की पुस्तिका दी जा रही है, ताकि वे दोबारा ऐसी गलती न दोहराएं।
ये भी पढ़े: ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पहल
अमरावती पुलिस का यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पुलिस के इस नायाब और मजाकिया अंदाज की जनता खुलकर तारीफ कर रही है।
यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील
नागरिकों का कहना है कि भारीभरकम जुर्माना लगाने के बजाय इस तरह से समझाया जाना लोगों के दिमाग पर गहरा असर डालता है। अभियान में तीनों जोन के पुलिस निरीक्षक प्रवीण वांगे, पुलिस निरीक्षक रिता उईके और पीआई ज्योति विल्लेकर ने जागरूकता की।
पुलिस निरीक्षक प्रवीण वांगे ने कहा कि नियमों का पालन करेंएक छोटी सी लापरवाही न केवल वाहन चालक की जान जोखिम में डालती है, बल्कि उसके पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे जाती है। हम अमरावती के सभी नागरिकों से अपनी और अपने परिवार की खातिर यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील करते हैं।
