Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati Scandal: आरोपी अयान अहमद का निकला जुलूस, पुलिस ने हाथ में रस्सी बांधकर सड़कों पर घुमाया; देखें VIDEO

Amravati Scandal Ayan Ahmed News: अमरावती के परतवाडा में लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी अयान अहमद को पुलिस ने सरेआम घुमाया। कोर्ट ने चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड 27 अप्रैल तक बढ़ाई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 23, 2026 | 11:52 AM

अमरावती सेक्स स्कैंडल के आरोपी अयान अहमद को पुलिस ने शहर की सड़कों पर घुमाया (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Scandal Accused Ayan Ahmed City Parade: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाडा क्षेत्र से शुरू हुआ ‘सेक्स स्कैंडल’ मामला अब और भी गंभीर होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर को पुलिस ने आज शहर की सड़कों पर पैदल घुमाया। पुलिस की इस कार्रवाई को जनता के बीच अपराधियों के खौफ को कम करने और कानून का डर पैदा करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

अयान का निकाला गया जुलूस

अमरावती पुलिस ने परतवाड़ा इलाके में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अयान अहमद को शहर के सड़काें को घुमाया। इस दौरान उसके हाथ में रस्सी बंधी हुई थी और वह लंगड़ाकर चल रहा था।

In the Amravati sex scandal case in Maharashtra, police today paraded the main accused, Ayan Ahmed Tanveer, across the city. pic.twitter.com/v1xRsuWV6e — Rahul Shivshankar (@RShivshankar) April 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया से गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेनें, चर्लपल्ली-मधुपुर के बीच चलेंगी विशेष गाड़ियां, यात्रियों को बड़ी राहत

स्थायी समिति की बैठक में शो-पीस बनी महिला पदाधिकारी? तीन सदस्यों की गैर-मौजूदगी पर उठे सवाल

चंद्रपुर में इराई नदी पर बनेगा विशाल पुल, राज्य सरकार ने मंजूर किए 18.34 करोड़, ताडोबा राहगीरों को राहत मिलेगी

नागपुर को SNG प्रोजेक्ट का हब बनाने की पहल, नितिन गडकरी ने CIL-BPCL को दिए सकारात्मक विचार के निर्देश

27 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे आरोपी

मंगलवार को इस सनसनीखेज मामले में अमरावती पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद सहित उसके तीन अन्य साथियों उजैर खान इकबाल खान, मो. साद मो. साबिर और तबरेज खान तसलीम खान को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। आरोपियों की पिछली पुलिस कस्टडी (PCR) 21 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।

पुलिस ने अदालत के समक्ष दलील दी कि इस गिरोह ने न केवल वीडियो बनाए, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर पीड़ित लड़कियों को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया है। पुलिस को अभी इस मामले में अन्य सबूत जुटाने और यह पता लगाना बाकी है कि क्या इस रैकेट के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने चारों आरोपियों को 27 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

अमरावती के परतवाडा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हड़कंप मचा हुआ है, जब यह बात सामने आई कि अयान अहमद और उसके साथियों ने कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनके निजी पलों को कैमरे में कैद किया। बाद में इन वीडियो और तस्वीरों को आपत्तिजनक साइट्स और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर साझा कर दिया गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:- अमरावती कांड: अयान के साथी उजैर के अश्लील मैसेज से खुला खौफनाक राज, अब तक 9 पीड़िताएं आई सामने

आज जब पुलिस अयान अहमद को सरेआम सड़कों पर लेकर निकली, तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की तकनीकी जांच (Cyber Investigation) कर रहे हैं ताकि डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया जा सके और यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में यह कंटेंट दोबारा कहीं और न फैले।

Amravati scandal ayan ahmed police parade pcr extended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 11:52 AM

Topics:  

  • Amravati Crime
  • Amravati News
  • Amravati Sex Scandal
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.