दिवाली पर प्राइवेट बसों की मनमानी पर RTO सख्त, तय किराए से 50% से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

Amravati RTO Action: दिवाली पर यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाली प्राइवेट बसों के खिलाफ अमरावती RTO ने सख्ती बढ़ाई है। एसटी के निर्धारित किराए से अधिकतम 50 % अतिरिक्त किराया ही वसूला जा सकता है।
amravati rto action private bus fare overcharging diwali
प्राइवेट बस किराया(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्राइवेट बस संचालक एसटी महामंडल द्वारा निर्धारित किराए से अधिकतम 50 प्रतिशत अतिरिक्त किराया ही वसूल सकते हैं।

  • दिवाली के दौरान यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने और अन्य नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए छह भरारी टीमें तैनात की गई हैं।

  • पिछले एक सप्ताह में प्राइवेट यात्री और स्कूल बसों सहित कुल 105 बसों की जांच की गई।

Amravati Private Bus Inspection: दिवाली की छुट्टियों की वजह से अपने गांव जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है, और इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ प्राइवेट बस चालकों द्वारा मनमाने तरीके से अतिरिक्त किराया वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

यात्रियों की इस आर्थिक लूट को रोकने के लिए प्रादेशिक परिवहन विभाग (आरटीओ) एक्शन मोड में आ गया है। एसटी महामंडल द्वारा तय किए गए किराए से अधिकतम 50 प्रतिशत अधिक किराया वसूलने की ही अनुमति प्राइवेट बस चालकों को है। इस सीमा का उल्लंघन कर ज्यादा किराया वसूलने वाले बस चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मनमाने तरीके से किराया बढ़ाया

इसके लिए आरटीओ ने छह भरारी टीमें तैनात की हैं। दिवाली के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपने गांव जाने के साथ-साथ विभिन्न शहरों की ओर यात्रा करते हैं। इसलिए प्राइवेट पैसेंजर बसों की मांग काफी बढ़ जाती है। यात्रियों की इस मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ बस चालक मनमाने तरीके से किराया बढ़ा देते है। नतीजतन, यात्रियों को नियमित किराए से कई गुना अधिक रकम चुकानी पड़ती है। इस प्रकार की अवैध वसूली पर अंकुश लगाने के लिए आरटीओ ने किराए की सीमा स्पष्ट कर दी है।

की जाएगी कार्रवाई

एसटी महामंडल के तय किराए के 50 प्रतिशत तक ही अतिरिक्त किराया वसूला जा सकता है, और यदि इससे ज्यादा रकम वसूली जाती है, तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, आरटीओ की भरारी टीमों ने पिछले एक हफ्ते में 105 प्राइवेट पैसेजर और स्कूल बसों की जांच की। इनमें से कुल 71 बसों में विभिन्न प्रकार की खामियां पाई गई। मनमाना किराया वसूलने वाली 5 बसों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई, जबकि तय सीमा से अधिक सामान ढोने वाली 35 बसों पर भी जुर्माना लगाया गया।

amravati rto action private bus fare overcharging diwali
वर्धा के नाग मंदिर परिसर में खोदा गड्ढा, गुप्तधन की तलाश कर रही थी टोली, ग्रामीणों ने पकड़ा

71 बस चालकों से वसूला जुर्माना

इस पूरी कार्रवाई के तहत कुल 71 बस चालकों से 5 लाख 51 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जा सकता है, और यदि इससे ज्यादा रकम वसूली जाती है, तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, आरटीओ की भरारी टीमों ने पिछले एक हफ्ते में 105 प्राइवेट पैसेजर और स्कूल बसों की जांच की। इनमें से कुल 71 बसों में विभिन्न प्रकार की खामियां पाई गई। मनमाना किराया वसूलने वाली 5 बसों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई, जबकि तय सीमा से अधिक सामान ढोने वाली 35 बसों पर भी जुर्माना लगाया गया।

amravati rto action private bus fare overcharging diwali
गड़चिरोली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद

यात्री किराये में बढ़ोतरी को लेकर रहें जागरूक

एसटी महामंडल द्वारा तय किए गए किराए से अधिकतम 50 प्रतिशत अतिरिक्त किराया वसूलने की ही प्राइवेट बस चालकों को छूट है। यदि इससे ज्यादा किराए की मांग की जाती है, तो यात्री सीधे आरटीओ से इसकी शिकायत करें। अत्यधिक किराया वसूली, नियम विरुद्ध माल ढुलाई और कागजातों में गड़बड़ी पर कार्रवाई करने के लिए छह भरारी टीमें तैनात की गई हैं। यात्रियों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।