अमरावती में हादसे रोकने हेतु अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर हटाने और हाई बीम पर कार्रवाई के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर हटाने और हाई बीम लाइट पर कार्रवाई का आदेश दिया, सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।
Amravati Road Safety News: अमरावती जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने अवैज्ञानिक तरीके से बनाए गए खतरनाक स्पीड ब्रेकर (गतिरोधक) तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जो स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुरूप नहीं हैं, वे दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, इसलिए अब केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही गतिरोधक बनाए जाएंगे। इन पर सफेद पट्टियां और रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे ताकि रात में वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई दे।
इसके साथ ही हाई बीम लाइट के दुरुपयोग पर भी सख्ती की जाएगी। तेज रोशनी के कारण सामने से आने वाले चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है, जिससे हादसे बढ़ते हैं। पुलिस और आरटीओ को संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उर्मिला पवार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रतीक गिरि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; नागपुर और गोंदिया से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें जब्त
धारणी: नेहरू नगर में साप्ताहिक बाजार बना सिरदर्द; सड़कों पर कब्जा, गंदगी और 12 बाइक चोरी से नागरिक परेशान
गर्मियों की छुट्टियों में ST बस का सफर हुआ महंगा, 10% किराया बढ़ा, जानें आपकी जेब पर कब तक पड़ेगा बोझ
वाशिम में ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक शुरू, मुहूर्त पर मिला 7,000 का भाव; खरीफ की तुलना में किसानों को मिली राहत
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
- शिंगणापुर, हिवरखेड, डवरगांव और लेहगांव में खराब हाईमास्ट लाइट जल्द ठीक की जाएंगी।
- रिद्धपुर में पुल निर्माण के दौरान सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।
- सड़क दुर्घटना में घायलों को पीएम राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक इलाज की सुविधा दी जाएगी।
- दुर्घटनाओं का डेटा आईआरडीए पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश।
- स्पीड गन और स्पीड मीटर जैसी आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने पर जोर।
- जागरूकता और सख्ती दोनों पर फोकस
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका कड़ाई से पालन और जनजागरूकता भी जरूरी है। साथ ही बाइक सायलेंसर में बदलाव कर शोर करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
