अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अक्टूबर से होगा शुरू, 130 करोड़ का बजट मंजूर, शिवेंद्रराजे ने किया निरिक्षण

Amravati Railway Overbridge: अमरावती रेलवे स्टेशन परिसर के पुराने ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण अक्टूबर से शुरू होगा। राज्य सरकार ने परियोजना के लिए 130 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
amravati railway overbridge construction 130 crore
अमरावती रेलवे ओवरब्रिज (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Overbridge Construction: अमरावती शहर के मध्यवर्ती रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पुराने व जर्जर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आगामी अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त व ढहाए गए रेलवे ओवरब्रिज का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाकर स्थानीय नागरिकों की असुविधा को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया।

130 करोड़ रुपए का बजट मंजूर

निरीक्षण के दौरान मंत्री भोसले ने बताया कि अमरावती के इस रेलवे ओवरब्रिज का मुद्दा विधानमंडल में उठाया गया था, जिस पर राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के प्रयासों से बजट में इस परियोजना के लिए 130 करोड़ रुपए का प्रावधान कर निधि मंजूर की गई है।

amravati railway overbridge construction 130 crore
अमरावती रेलवे ओवरब्रिज (सोर्सः सोशल मीडिया)

'महारेल' के जरिए होगा निर्माण

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार राज्य के सभी रेलवे ओवरब्रिज का काम 'महारेल' के माध्यम से किया जा रहा है। वर्तमान में इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया और तकनीकी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। भविष्य में रेलवे लाइनों के विस्तार, अप्रोच रोड के जुड़ाव और सभी तकनीकी पहलुओं का बारिकी से अध्ययन कर काम को अंजाम दिया जाएगा।

तेज गति से होगा निर्माणकार्य मंत्री

भोसले ने स्पष्ट किया कि पुल बंद होने से शहरवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने से काम शुरू कर इसे तेज गति से पूरा किया जाएगा। इस दौरान विधायक सुलभा खोडके, राजेश वानखडे, संजय खोडके, प्रवीण पोटे, महारेल के संयुक्त महाप्रबंधक संग्राम पाटिल और पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता सुषमा बोंद्रे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

amravati railway overbridge construction 130 crore
पुणे: बुलडाणा अर्बन बैंक में 34.77 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पूर्व CEO और प्रबंधक पर केस दर्ज

नांदगांवपेठ से वलगांव सड़क का काम गुणवत्तापूर्ण करें

शहर के बाहरी हिस्सों को जोड़ने और ट्रैफिक को कम करने वाले नादगांवपेठ टोल प्लाजा से वलगांव चार लेन सड़क निर्माण कार्य का सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए

सारथी भवन का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो

छत्रपति शाहू महाराज अनुसंधान, प्रशिक्षण और मानव विकास संस्थान ('सारथी') के अमरावती क्षेत्रीय कार्यालय की नई इमारतों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने दिए हैं। नवसारी परिसर में 2.24 हेक्टेयर में बन रहे छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, प्रशासनिक भवन, सभागार (ऑडिटोरियम), कैंटीन, लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर का मंत्री भोसले ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

amravati railway overbridge construction 130 crore
अमरावती रेलवे ओवरब्रिज(सोर्सः सोशल मीडिया)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com