-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Local Authorities Mlc Election Ballot Paper Voting Rules Invalid Vote 2026
अमरावती स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: मतपत्र भरने में गलती पड़ सकती है भारी, वोट होगा निरस्त
- Written By: केतकी मोडक
Amravati MLC Elections: अमरावती स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से होगा। पसंद क्रमांक लिखने में छोटी सी गलती होने पर भी मतपत्र को निरस्त कर दिया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Amravati MLC Elections Ballot Paper Voting: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान पूरी तरह बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। मतदाताओं को तीनों उम्मीदवारों के सामने अपनी पसंद के अनुसार क्रमशः 1, 2 और 3 अंक लिखना अनिवार्य रहेगा। चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्र भरने में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर मतदान पत्रिका निरस्त की जा सकती है। मतदाताओं को उम्मीदवारों के नाम के सामने केवल अंग्रेजी, रोमन अथवा मराठी अंकों में ही पसंद क्रमांक लिखना जरुरी है।
यदि किसी मतदाता ने अंक के स्थान पर शब्दों में पसंद दर्ज की या अन्य कोई गलत तरीका अपनाया, तो उसका मत अमान्य घोषित किया जा सकता है। इसी तरह मतपत्र पर मतदान करते समय किसी अन्य पेन, बॉलपेन, पेंसिल या अंगूठे की मुहर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। मतदान केंद्र पर चुनाव विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष स्केच पेन से ही मतदाता अपना मत दर्ज कर सकेंगे।
इसके अलावा मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। चुनाव प्रशासन की ओर से जिले के 453 मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और नियमों की जानकारी देकर समय-समय पर मार्गदर्शन किया जा रहा है, ताकि कोई भी मत तकनीकी कारणों से निरस्त न हो।
सम्बंधित ख़बरें
14 वर्षों बाद आंदोलन में उतरे अन्ना हजारे, छात्रों के समर्थन में 2 घंटे का मौन प्रदर्शन
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
AI में महाराष्ट्र बनेगा नंबर-1, महा AI से प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने की चल रही तैयारी
अवैध होगा मतदान !
उपनिर्वाचन अधिकारी शिवाजी शिंदे ने कहा है की “किसी एक ही उम्मीदवार के सामने एक से अधिक बार एक ही अंक, जैसे 1-1-1 अथवा 3-3-3 लिखना भी नियम विरुद्ध है। प्रत्येक उम्मीदवार के सामने अलग-अलग पसंद क्रमांक 1, 2 और 3 अंकित करना आवश्यक रहेगा। हल्की सी भी त्रुटी से मतदान अवैध ठहराया जा सकता है।”
यह भी पढे़ं:- प्याज की कीमतों में उछाल, भंडारा में रसोई का बजट बिगड़ा, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे 49 अधिकारी-कर्मचारी
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिए जिले के 7 मतदान केंद्रों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्राध्यक्ष, तीन मतदान अधिकारी, एक सूक्ष्म निरीक्षक तथा एक शिपाई तैनात रहेगा।
| क्र. | मतदान केंद्र | केंद्राध्यक्ष | मतदान अ. 1 | मतदान अ. 2 | मतदान अ. 3 | सूक्ष्म निरीक्षक | सिपाही |
| 1 | धारणी | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
| 2 | अचलपुर | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
| 3 | मोर्शी | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
| 4 | दर्यापुर | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
| 5 | तिवसा (भातकुली-तिवसा) | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
| 6 | अमरावती | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
| 7 | चांदूर रेल्वे | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
Amravati local authorities mlc election ballot paper voting rules invalid vote 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
Jul 24, 2026 | 07:11 AMअमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बड़ी चेतावनी, Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खतरा
Jul 24, 2026 | 07:09 AMZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
Jul 24, 2026 | 07:09 AMJana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
Jul 24, 2026 | 07:03 AM14 वर्षों बाद आंदोलन में उतरे अन्ना हजारे, छात्रों के समर्थन में 2 घंटे का मौन प्रदर्शन
Jul 24, 2026 | 07:00 AMMercedes-AMG E 53 Hybrid 4MATIC+ भारत में लॉन्च, 612hp की दमदार पावर और 100KM+ EV रेंज
Jul 24, 2026 | 06:55 AMसरकार ने मानी सोनम वांगचुक की शर्त? 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, JP नड्डा-जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Jul 24, 2026 | 06:50 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













