Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में नाबालिग से दरिंदगी का बड़ा मामला, 8 आरोपियों पर POCSO के तहत केस दर्ज

Amravati POCSO Case News: अमरावती के दर्यापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ लंबे समय तक यौन शोषण और जबरन बाल विवाह के मामले में POCSO एक्ट के तहत 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 15, 2026 | 09:29 PM

POCSO Case (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Crime News: दर्यापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय तक यौन शोषण और जबरन बाल विवाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने2 मुख्य आरोपियों सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार यह उत्पीड़न जून 2024 से मई 2026 के बीच चलता रहा। नाबालिग पीडिता का पहले दो आरोपियों ने दर्यापुर निवासी युवक के साथ जबरन विवाह करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में अन्य दो आरोपियों ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसका दूसरा विवाह मूर्तिजापुर निवासी 28 वर्षीय आरोपी के साथ तय कर दिया। इस दौरान आरोपी के मातापिता भी मौजूद थे। उसने भी पीड़िता के साथ उसके घर पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। समझौता कराने की कोशिशजब पीड़िता उसके अत्याचारों से तंग आकर पहले आरोपी के पास वापस गई, तो वहां मौजूद आरोपियों ने उसे सहारा देने के बजाय वापस जाने को कहा।

समझौता करने की कोशिश

पीड़िता ने जब अपने रिश्तेदारों के माध्यम से समझौता करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर दर्यापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सों सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। पुलिस ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है उनमें दर्यापुर और मुर्तिजापुर अकोला क्षेत्र के निवासी हैं। दर्यापुर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

छात्राओं को आपत्तिजनक सामग्री भेजने के आरोप में क्लर्क निलंबित, वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय में बड़ा विवाद सामने

गड़चिरोली में 68 लाख का गांजा जब्त, खेत में धान की जगह हो रही थी गांजे की खेती

शादी के तीन महीने बाद ही उजड़ गया परिवार, वरुडा हाईवे पर बस की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

अमरावती में 25.81 लाख मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन, विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए निर्वाचन विभाग तैयार

मनारोगी महिला के साथ दुष्कर्म

शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक द्वारा मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपने पति के साथ रहती है। उनका बेटा उनसे अलग रहता है।

ये भी पढ़े: भीमा शुगर कारखाने में प्रशासक नियुक्त, विधायक राहुल कुल गुट को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

बेटे ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

शिकायतकर्ता बेटा मजदूरी का काम खत्म कर घर लौटा और खाना खाकर आराम करने के बाद अपनी मां से मिलने गया। तो उसने देखा कि उसी के गांव का रहने वाला 25 वर्षीय आरोपी उसकी मां के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा है।

बेटे ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की और उसे टोका, तो आरोपी उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बेटे द्वारा दी गई शिकायत और बयान के आधार पर शिरजगांव कसबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Amravati pocso case minor girl forced marriage physical abuse 8 accused daryapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 07:46 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra
  • Physical Abuse
  • Posco Act

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.