Amravati PM Mitra Textile Park: अमरावती के नांदगांवपेठ में प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के कार्यों में तेजी लाने के लिए विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष विधायक रवि राणा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के कारण विधायक राणा ने स्पष्ट किया कि वे इस परियोजना के लिए शासन स्तर पर निरंतर अनुवर्ती कार्रवाई कर रहे हैं।
बैठक में आरओ राम लंके, मुख्य अभियंता अधीक्षक अभियंता देवाहाते, पारेषण विभाग के देशमुख, कार्यकारी अभियंता पाटिल, एमआईडीसी के कार्यकारी अभियंता डाबेराव, शाखा अभियंता अनिकेत आवारे, सतीश पटले, पाटिल, विनोद जायलवाल, उमेश ढोणे सहित युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
फोटो टेक्सटाइल1,025 एकड़ भूमि पर औद्योगिक विकसित का निर्णय बैठक के दौरान परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक राणा ने अधिकारियों से 171 करोड़ की लागत से बिछाई जाने वाली 7 किमी लंबी बिजली लाइन के प्रस्ताव की जानकारी ली।
अधीक्षक अभियंता वितरण देवाहाते ने बताया कि 30 केवी की जी एक्सप्रेस लाइन केबल डालने और फिशर हब क्षेत्र में सबसेंटर बनाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। लगभग 1,025 एकड़ भूमि को औद्योगिक उपयोग के लिए विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
नेदरलैंड की कंपनी को 2 प्लॉट मंजूरपरियोजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आरओ लंके ने बताया कि नेदरलैंड की एक प्रतिष्ठित कंपनी को दो प्लॉट मंजूर किए गए हैं। यहां 66 एकड़ भूमि पर कॉटन रिसर्च एंड डेवलपमेंट उद्योग शुरू होगा।
एमसीटी फाइबर कंपनी के साथ भी सामंजस्य करार करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें ताकि यह प्रोजेक्ट समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।
इस पार्क के निर्माण से अमरावती जिले के बेरोजगार और उच्च शिक्षित युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना विदर्भ के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
रवि राणा, विधायक परियोजना की वर्तमान स्थिति स्थान नांदगांवपेठ, अमरावती संपादित क्षेत्र 410.02 हेक्टेयर 1013 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा।
प्रशासनिक मान्यता कुल 51,514.08 लाख के खर्च को मंजूरी। पूर्ण कार्य सड़क, पानी, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट का काम 11,176.76 लाख की लागत से पूर्ण हो चुका है।
निविदा प्रक्रिया प्लग एंड प्ले और कमांड सेंटर के लिए 17,440.87 लाख की निविदा प्रक्रिया शुरू है।