Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती: कमर में लोडेड देसी कट्टा लगाकर दहशत फैला रहा अपराधी गिरफ्तार; एलसीबी की टीम ने जाल बिछाकर दबोचा

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 22, 2026 | 06:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Crime News: परतवाडा थाना क्षेत्र में फॉरेस्ट डिपो इलाके में देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को ग्रामीण अपराध शाखा (एलसीबी) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय मोहन उईके (27), निवासी कालीमाता नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 10,100 रुपये बताई गई है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशाल आनंद ने अपराध शाखा को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान एलसीबी टीम को सूचना मिली कि आरोपी फॉरेस्ट डिपो क्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: मछली पालन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी; हाई कोर्ट ने आरोपी राजेश बंसोड की डिस्चार्ज अर्जी की खारिज

भंडारा: रसोई गैस के लिए हाहाकार; बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, 25 एजेंसियों पर भारी भीड़

अमरावती: राजस्थान और मुंबई से अमरावती तक फैला MD ड्रग्स नेटवर्क, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरावती: शिवभोजन थाली के कई केंद्र बंद 0 गैस संकट से प्रभावित, चूल्हे पर बन रहा खाना

सूचना के आधार पर पुलिस ने सैक्रेड हार्ट स्कूल के सामने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

तलाशी में मिला लोडेड हथियार

गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से देशी कट्टा बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि कट्टे में पहले से ही एक जिंदा कारतूस लोड था, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका जताई जा रही है।

मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे परतवाडा पुलिस के हवाले किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार के मार्गदर्शन में एलसीबी प्रमुख निरीक्षक किरण वानखड़े के नेतृत्व में की गई।

Amravati paratwada crime criminal arrested with deshi katta lcb

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 06:30 PM

Topics:  

  • Amravati Crime
  • Amravati News
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.