व्यापारी का अपहरण कर 17 लाख का माल लूटा: हथियार दिखाकर कोरा चेक भी छीना; नागपुर के 9 आरोपियों पर मामला दर्ज
अमरावती में एक व्यापारी का अपहरण कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने 17 लाख का एल्युमीनियम कंडक्टर लूट लिया और कोरा चेक भी छीन लिया। पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Amravati Crime News: अमरावती मोर्शी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यापारी का अपहरण कर उसे जान से मारने की धमकी देने और लाखों रुपये का माल जबरन हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नागपुर के 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीम खान सलीम खान 41, पीपलपुरा, मोर्शी तवक्कल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हैं, उन्होंने फरवरी 2026 में खामगांव के महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी से नीलामी के जरिए एल्युमीनियम कंडक्टर खरीदा था।
इस माल को बेचने के लिए उनका सौदा नागपुर की अवधान स्टील कंपनी के मालिक मोहम्मद नाजीम अली गुलाम खलीद खां के साथ तय हुआ। हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी 13 अप्रैल 2026 को अलीम खान ने 4,870 किलो वजन का एल्युमीनियम कंडक्टर कीमत 17 लाख 81 हजार 446 रुपए ट्रक के जरिए नागपुर भेजा।
सम्बंधित ख़बरें
बुद्ध पूर्णिमा पर वन्यजीवों को करीब से निहारेंगे पर्यटक, मेलघाट में 261 मचान तैयार, वनविभाग की तैयारियां पूर्
दोपहर में भारी कार्यों पर रोक, 0 भीषण गर्मी से मजदूरों को बचाने प्रशासन सख्त
जुन्नर में मातम: खेत के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, बल्लालवाड़ी इलाके में पसरा सन्नाटा
परतवाड़ा में नितेश राणे की सभा पर पुलिस का ‘ब्रेक’, विधायक तायडे की खुली चुनौती ‘हर हाल में होगी सभा’
जब अलीम खान खुद अपनी निजी गाड़ी से नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में पहुंचे, तो वहां आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने अलीम खान का अपहरण किया और हथियार दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने अलीम खान का मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया।
डराधमकार एल्युमीनियम कंडक्टर के माल की जबरन नोटरी भी करा ली। 9 लोगों पर मामला दर्ज अलीम खान के हस्ताक्षर किया हुआ एक कोरा चेक भी छीन लिया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर 17.81 लाख का माल अवैध तरीके से हड़प लिया।
उक्त मामले की शिकायत अलीम खान ने मोर्शी थाने में दी। शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद नाजीम अली गुलाम खलीद खां 40, असरार अहमद सफात खान 40, सभी नागपुर निवासी सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
