स्कॉलर्स पॉइंट स्कूल के सचिव गजानन शहाणे का शव माडू नदी में मिला; बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की आशंका
मोर्शी के स्कॉलर्स पॉइंट इंग्लिश स्कूल के सचिव गजानन शहाणे का शव माडू नदी में मिला है। वे शुक्रवार से लापता थे। प्राथमिक अनुमान के अनुसार बीमारी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
Amravati Morshi Madu River: मोर्शी में घर से लापता हुए 55 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार 19 अप्रैल को माडू नदी के पात्र में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गजानन उद्धवराव शहाणे 55, दुर्गानगर, मोर्शी के रूप में हुई है। गजानन शहाणे मोर्शी स्थित स्कॉलर्स पॉइंट इंग्लिश स्कूल के सचिव के रूप में कार्यरत थे।फोटो माडू नदीपुलिस सूत्रों के अनुसार गजानन शहाणे शुक्रवार 18 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकले थे।
जब वे देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो चिंतित परिजनों ने मोर्शी पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। अगले दिन शनिवार सुबह करीब 8 बजे मोर्शीवरुड़ मार्ग पर स्थित माडू नदी के बीचोबीच एक शव बहते हुए देखे जाने की जानकारी जिलाधिकारी आशीष येरेकर को मिली। उन्होंने तुरंत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सुरेंद्र रामेकर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूचना मिलते ही आपदा मित्र की टीम मौके पर पहुंची। आपदा मित्रों ने लाइफ बॉय जैकेट, रस्सी और बांस से तैयार स्ट्रेचर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नदी के बीच से शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्शी के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के लालखेड़ में नाली निर्माण को लेकर भाजपा कांग्रेस समर्थको में खूनी संघर्ष, 4 गंभीर घायल
अमरावती विधान परिषद चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस की रणनीति पर सवाल
तेंदुआ खाल तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, खाल बरामद, वन विभाग की जांच तेज
अमरावती में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप; बेटे-बहू ने मिलकर मां को ही पीटा, थाने में दर्ज हुआ मामला
घटना की खबर फैलते ही नदी तट पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गजानन शहाणे पिछले कुछ समय से कमर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी बीमारी के दर्द से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल मोर्शी पुलिस थाना प्रभारी राहुल आठवले के मार्गदर्शन में मामले की विस्तृत जांच जारी है।
