तिवसा तहसील के कुर्हा में आग का तांडव, ऑटो पार्ट्स सहित तीन दुकानें जलकर खाक
Amravati Kurha Fire Incident: अमरावती जिले के तिवसा तहसील के कुर्हा में एसटी स्टैंड के सामने तीन दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
Amravati Fire: तिवसा तहसील के कुर्हा में एसटी स्टैंड के सामने स्थित 3 दुकानों में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई. आग में सादिक खान शाहदत खान की ऑटो पार्ट्स की दुकान, समीर खान छोटे खान की मोटरसाइकिल मैकेन और आसिम खान की धन्वंतरि शॉप में रखा सामान जलकर खाक हो गया.
इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की जीवितहानि नहीं हुई. स्थानीय नागरिकों के अनुसार जब आग की लपटें बढ़ी, तो ग्रामवासियों ने तत्परता से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने जबरदस्त रूप ले लिया और सभी दुकानों का सामान जलकर राख हो गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद, अग्निशमन दल की गाड़ी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस आग से दुकान मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. अब दुकान मालिकों की तरफ से तात्कालिक रूप से पंचनामा करके सरकार से सहायता की मांग की है. फोटोआग
