स्पेनिश भाषा में पीएचडी करने वाली भारत की पहली महिला बनेंगी जान्हवी शर्मा, अमेरिका में बढ़ाया अमरावती का मान
Amravati Student Achievement: अमरावती की जान्हवी शर्मा ने यूनिवर्सिटी ऑफ साऊथ कैरोलिना, यूएसए से स्पेनिश भाषा में पोस्ट ग्रेजुएशन में A ग्रेड हासिल किया।
Spanish language PhD (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
University Of South Carolina: हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ साऊथ कारोलिना शहर, यूएसए में आयोजित दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र की होनहार महिला जान्हवी शर्मा ने स्पेनिश भाषा में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री A ग्रेड के साथ प्राप्त कर परिवार, महाराष्ट्र तथा देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उन्होंने इससे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ देहली से स्पेनिश भाषा में ग्रेजुएशन किया था, जहां वे यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं।
पढ़ाई के दौरान उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए हर स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अपनी भाषा दक्षता और मेहनत के बल पर उन्हें एंबेसी ऑफ पनामा में 6 माह तक कार्य करने का अवसर भी मिला। अब पोस्ट ग्रेजुएशन पूर्ण करने के बाद वे आगे उच्च शिक्षा के लिए टेम्पल यूनिवर्सिटी, फिलाडेल्फिया, यूएसए में स्पेनिश भाषा में पीएचडी करने जाएगी।
विशेष फेलोशिप भी प्रदान
उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें विशेष फेलोशिप भी प्रदान की गई है। वे यूएसए की यूनिवर्सिटी से स्पेनिश भाषा में पीएचडी करने वाली भारत की पहली महिला बनने जा रही हैं। यह उपलब्धि न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी बड़ी बहन प्रियंका कैलिफोर्निया यूएसए में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में कार्यरत हैं। इस सफलता में मातापिता राजेश शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
ये भी पढ़े: खराब निर्माण पर एक्शन! नागपुर मनपा के विकास कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, महापौर सख्त
शुभचिंतकों ने दी बधाई
उनकी इस सफलता पर मांगीलाल प्लाट गोविंदा ग्रुप के रामेश्वर गग्गड़, प्रकाशचंद लढ़ा, डॉ रविन्द्र वाघमारे, संतोष महात्मे, संदीप राठी, अजय मंत्री, पवन सोनी, चेतन सोनी, कृष्णकांत लाहोटी, प्रवीण महल्ले, संतोष कासट, चेतन चौधरी, कांति चौधरी, शैलेन्द्र मिश्रा, रमेशचंद धवले, कमलकिशोर बूब, एड़। शिरीष धवले, प्रवीण वाघमारे, महेन्द्रसिंग ठाकुर, किरीटभाई राजा, पंकज कलमाकर, राधेश्याम शर्मा, आंदस्वरूप पुरवार, राजू उमक, राजू पारेख, सुनील देहनकर, रविद्र ठाकरे, शिवकुमार यादव, अभय कोटेचा सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी।
