Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 02, 2026 | 08:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Health Department: विदर्भ में बढ़ते तापमान और लू के खतरों को देखते हुए अमरावती जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में उष्माघात के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए हैं। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पवार के अनुसार जिले में कुल 59 विशेष उष्माघात कक्ष कार्यान्वित किए गए हैं, जहां मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अब तक स्थिति नियंत्रण मेंप्रशासन के लिए संतोषजनक बात यह है कि जिले में अब तक उष्माघात के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। पिछले दिनों जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था, तब कुछ मरीजों में मामूली लक्षण देखे गए थे। इन सभी का इन विशेष कक्षों में तत्काल उपचार किया गया और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

इर्विन अस्पताल में विशेष व्यवस्थाजिला सामान्य अस्पताल इर्विन में उष्माघात के मरीजों के लिए वार्ड नंबर 6 को आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 1, 2 और 4 में भी विशेष बेड की व्यवस्था है। प्रत्येक वार्ड में कूलर और एसी लगाए गए हैं ताकि मरीजों को ठंडे वातावरण में रखा जा सके। डॉक्टर और नर्सों की टीम 24 घंटे तैनात है। अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयों और ओआरएस ORS का पर्याप्त स्टॉक है। मरीजों को बाहर से कोई भी दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: ‘मेरा गांव, स्वास्थ्य संपन्न गांव’ को जन आंदोलन बनाएं; स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर का एम्स में आह्वान

अमरावती: सातुर्णा MIDC के फ्लैट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 हिरासत में

अमरावती संभाग में जीएसटी संग्रह 1416 करोड़ के पार; अकोला जिला अव्वल, खामगांव ने मारी बाजी

Mumbai में चौंकाने वाला मामला: 12 साल की बच्ची के पेट में था बालों का गुच्छा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

उष्माघात के लक्षण और बचाव

उष्माघात लू को पहचानें और बचेंजब शरीर का तापमान अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगता है, तो उसे उष्माघात कहते हैं। इसके सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और उल्टियाँ होना। तेज बुखार के साथ त्वचा का सूखा पड़ना, अत्यधिक थकान, भूख न लगना और चिड़चिड़ापन, मांसपेशियों में ऐंठन, रक्तचाप बढ़ना और बेहोशी आना मुख्य कारण है।

पाइंटरपानी की कमी से होता उष्माघातउष्माघात कड़ी धूप में खेतों या कारखानों बॉयलर रूम में लंबे समय तक काम करना, गर्म कमरों में रहना या बहुत तंग कपड़े पहनना, शरीर में पानी की कमी होने के कारण होता है।

हर घंटे कम से कम 1 से 1.5 गिलास पानी पिएं। नींबू पानी, ताजे फलों का रस, आम पन्ना, कोकम शरबत, छाछ और लस्सी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें, हल्के रंग के कपड़े पहनें।

कोटजिला सामान्य अस्पताल समेत पूरे जिले में उष्माघात कक्ष शुरू कर दिए गए हैं। अब तक केवल मामूली लक्षणों वाले मरीज ही पाए गए हैं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हमारी टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

डॉ. विनोद पवार जिला शल्य चिकित्सक, अमरावती

Amravati health department heatstroke ward irwin hospital summer safety tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2026 | 08:14 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Health News
  • Heath Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.