Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती सामूहिक दुष्कर्म कांड: पुलिस ने उजागर किए पांचों दरिंदों के नाम; भानखेड़ा के रहने वाले हैं सभी आरोपी

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 04, 2026 | 05:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Crime News: अमरावती शहर के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के भानखेड़ा फाटा जंगल परिसर में 28 मार्च की रात घटित सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के नाम आखिरकार पुलिस ने शनिवार को उजागर किए।

आरोपियों में ईश्वर पांडुरंग मरसकोल्हे 34, दीवाकर श्रीकृष्ण मरसकोल्हे 25, प्रमोद नारायण वाघाड़े 31, शुभम उर्फ सोमेश्वर नारायण वाघाड़े 28 व उमेश बेनीराम भोयर 47, सभी भानखेडा निवासी का समावेश है। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन मामला संवेदनशील रहने के कारण नाम उजागर नहीं किए थे।

इसके बाद पीडिता व उसके दोस्त द्वारा कोर्ट में आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के नाम उजागर किए। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे व कैलास पुंडकर ने शनिवार को फ्रेजरपुरा थाने में पत्रवार्ता लेकर यह जानकारी दी।

सम्बंधित ख़बरें

सुनेत्रा पवार और प्रफुल पटेल में अनबन या सबकुछ ठीक? NCP प्रवक्ता सूरज चौहान ने बताया क्या है पूरा सच

अमरावती: ‘यह बच्चू नहीं, बिच्छू है’; विधायक प्रवीण तायडे का बच्चू कडू पर हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप

गोवंश की अवैध तस्करी का पर्दाफाश ,  7 मवेशी बचाए, तवेरा गाड़ी जब्त

अमरावती में बेजुबान श्वान के साथ बर्बरता; शोरूम के वॉचमैन ने डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, राजापेठ में FIR दर्ज

उल्लेखनीय है कि पीड़िता व उसका दोस्त 28 मार्च की शाम भानखेड़ा फाटा के पास जंगल परिसर में खड़ी थी, तभी 5 अज्ञात लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने पीड़िता और उसके मित्र के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने पीड़िता के मित्र पर लाठी से हमला किया और उसे सड़क के नीचे जंगल में ले जाकर पीटा।

इस दौरान आरोपियों ने उनसे दो मोबाइल फोन और 120 रुपये नकद जबरन लूट लिए। आरोपियों में से एक ने पीड़िता को किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अन्य आरोपियों ने पीड़िता के मित्र को रस्सी से बांधकर रखा था। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी, लाठी और रस्सी बरामद कर ली है। आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लेकर और भी पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Amravati gangrape accused names revealed frazerpura police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 05:16 PM

Topics:  

  • Amravati Crime
  • Amravati News
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.