अमरावती में खाद्य विभाग की छापेमारी, दो दुकानों पर कार्रवाई; एक का लाइसेंस निलंबित

Paratwada Food Inspection: अमरावती के परतवाडा और दर्यापुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने छापेमारी कर दो दुकानों पर कार्रवाई की। परतवाडा में 90 किलो बारीक सेव जब्त कर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया।
amravati food department raid paratwada daryapur shops action
अमरावती खाद्य विभाग की कार्रवाई(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर परतवाडा और दर्यापुर में जांच अभियान चलाया।

  • परतवाडा की शुभी नमकीन एंड स्वीट सेंटर से 10,800 रुपए मूल्य का बारीक सेव स्टॉक अमानक होने के संदेह में जब्त किया गया।

  • दुकान में गंदगी और दीवारों व छतों पर कालेपन जैसी गंभीर खामियां मिलने पर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Amravati Food Department Raid: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर परतवाडा और दर्यापूर में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस चल रही एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खाद्य सामग्री नष्ट की गई, वहीं दूसरी दुकान से नमूने लेकर स्टॉक जब्त किया गया और लाइसेंस निलंबित किया है।

अचलपुर तहसील के परतवाडा के रवि नगर स्थित मे. शुभी नमकीन एंड स्वीट सेंटर की दुकान की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई। जांच के दौरान दुकान से शंकरपाडे, बारीक सेव और गांठिया ऐसे तीन खाद्य पदार्थों के नमूने विश्लेषण के लिए लिए गए।

amravati food department raid paratwada daryapur shops action
गोंदिया में जल संकट की आशंका, पालकमंत्री ने जलाशयों के पानी के नियोजन के दिए निर्देश

नियमों का भारी उल्लंघन

साथ ही, बारीक सेव का 90 किलो स्टॉक कीमत 10 हजार 800 रुपए अमानक होने के संदेह में जब्त किया। जांच में सामने आया कि दुकान में खाद्य सुरक्षा कानून के नियमों का भारी उल्लंघन हो रहा था, जैसे कि दीवारों और छतों का काला पड़ना तथा परिसर में अत्यधिक गंदगी होना। इन गंभीर कमियों के चलते संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.पी. दंदे ने की। दूसरी कार्रवाई दर्यापूर के बनोसा के पंजाबराव कॉलोनी, गुरुदेव नगर स्थित लक्ष्मी बीकानेर पर की गई।

amravati food department raid paratwada daryapur shops action
भंडारा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.59 लाख रुपए के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त

स्टॉक पंचों के समक्ष मौके पर ही नष्ट किया

यह प्रतिष्ठान पूरी तरह से बिना लाइसेंस और बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा था। जांच के दौरान यहां से पेड़ा का एक अन्न नमूना विश्लेषण के लिए लिया गया। दुकान के पास वैध पंजीयन न होने और मिलावट के संदेह के चलते, प्रतिष्ठान में रखे 27 किलो संदिग्ध स्टॉक कीमत 10 हजार 800 रुपए को पंचों के समक्ष मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही, दुकान बिना परमिट के संचालित होने के कारण उसे तुरंत प्रभाव से व्यवसाय बंद करने का नोटिस जारी किया। यह कार्रवाई अन्न सुरक्षा अधिकारी ए.जी.चौहान द्वारा पूरी की गई।