Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती: शहर में दो स्थानों पर आग का तांडव; बडनेरा में घर का सामान खाक, तपोवन मार्ग पर सरकारी दफ्तर में भड़की

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 22, 2026 | 08:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: अमरावती शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ही घटनाओं का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पहली घटना बडनेरा क्षेत्र के इंदिरानगर (जुनी वस्ती) में हुई, जहां अनिल वडेकर के घर में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही नाना आमले मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का फर्नीचर, टीवी, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। इलाज के लिए रखी गई नकदी भी आग में जल गई, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

दमकल कार्रवाई में गोकुल मुंडे, प्रज्वल हेगडे और वाहन चालक वाकोडे की टीम शामिल रही, वहीं महावितरण के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: मछली पालन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी; हाई कोर्ट ने आरोपी राजेश बंसोड की डिस्चार्ज अर्जी की खारिज

भंडारा: रसोई गैस के लिए हाहाकार; बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, 25 एजेंसियों पर भारी भीड़

अमरावती: राजस्थान और मुंबई से अमरावती तक फैला MD ड्रग्स नेटवर्क, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरावती: शिवभोजन थाली के कई केंद्र बंद 0 गैस संकट से प्रभावित, चूल्हे पर बन रहा खाना

दूसरी घटना तपोवन मार्ग स्थित भूसंपादन उपसंचालक कार्यालय में हुई। कर्मचारियों ने प्रारंभ में फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद विवेक मांडवगडे ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। इस घटना में पुराने पाइप, टायर और अन्य स्क्रैप सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग बुझाने में निखिल बाठे, अमोल सालुंके, प्रफुल्ल भुसारी और वाहन चालक सतीश वेतालकर की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और नागरिकों से बिजली उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने तथा वायरिंग की नियमित जांच कराने की अपील की गई है।

Amravati fire incidents badnera house tapovan government office short circuit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 04:57 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.