Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती: गोतस्करी के खिलाफ सांसद अनिल बोंडे का कड़ा रुख; पुलिस को लिखा पत्र, आरोपियों पर मकोका लगाने की मांग

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 22, 2026 | 08:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Anil BondeNews: महाराष्ट्र के जिले में पिछले कुछ महीनों से गोतस्करी का काला कारोबार चरम पर है। इस मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सांसद का दावा है कि जिले में गोतस्करी का एक संगठित रैकेट सक्रिय है, जिसका जाल पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है।

डॉ. बोंडे ने अपने पत्र में बताया कि हिवरखेड के पास नागठाणा में गोतस्करी का मुख्य अड्डा बनाया गया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने वहां जमीन खरीदकर गायों को इकट्ठा करने का केंद्र स्थापित किया है। यहीं से गायों को ट्रकों और टेम्पो में भरकर अन्य स्थानों पर भेजा जाता है।

सांसद ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाया कि आखिर किसके दबाव में गोरक्षा पथक को हटाया गया। उन्होंने कहा कि गोरक्षा दस्ता हटते ही तस्करों के हौसले बुलंद हो गए और वरुड-मोर्शी मार्ग पर तस्करी की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: मछली पालन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी; हाई कोर्ट ने आरोपी राजेश बंसोड की डिस्चार्ज अर्जी की खारिज

भंडारा: रसोई गैस के लिए हाहाकार; बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, 25 एजेंसियों पर भारी भीड़

अमरावती: राजस्थान और मुंबई से अमरावती तक फैला MD ड्रग्स नेटवर्क, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरावती: शिवभोजन थाली के कई केंद्र बंद 0 गैस संकट से प्रभावित, चूल्हे पर बन रहा खाना

डॉ. बोंडे ने स्पष्ट किया कि यह किसी एक-दो व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि सुनियोजित अपराध है। एक गाड़ी के साथ 15-20 लोग सक्रिय रहते हैं, जो गायों को पकड़ने, उन्हें ढोने, वाहन में भरने और मांस बेचने के लिए अलग-अलग टीमों में काम करते हैं। उन्होंने इस गंभीरता को देखते हुए इन अपराधियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

Amravati dr anil bonde mp cattle smuggling mcoca police complaint

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 04:55 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.