OLX पर ट्रायल के बहाने बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

Bike Thief Arrested: अमरावती क्राइम ब्रांच ने OLX पर बाइक बेचने वालों को निशाना बनाने वाले शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो जाता था।
amravati bike thief arrested olx test drive fraud
Vehicle Theft (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Bike Theft: अमरावती शहर और ग्रामीण इलाकों में पुरानी गाड़ियां बेचने वाले लोगों को निशाना बनाने वाले एक शातिर वाहन चोर को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अलगअलग थानों के अंतर्गत चोरी की गई 4 मोटरसाइकिलें जब्त की। जब्त माल की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए बताई गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश डोमा वाडीवा 26, सायरा केसिया, शाहपुर, बैतुल, मध्यप्रदेश, वर्तमान निवासी दस्तुर नगर अमरावती है।

फोटो बाइक चोर ओएलक्स ऐप का इस्तेमाल पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी करने के जिस अनोखे तरीके का खुलासा किया है, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। आरोपी सुरेश डोमा वाडीवा मुख्य रूप से ओएलक्स ऐप का इस्तेमाल करता था। वह ऐप पर ऑनलाइन बाइक बेचने वाले लोगों की जानकारी निकालता था।

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

इसके बाद वह वाहन मालिकों को फोन कर अपना फर्जी नाम और पता बताता था। भरोसा जीतने के बाद वह बाइक की टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने गाड़ी चाबी सहित लेकर फरार हो जाता था और तुरंत अपना मोबाइल फोन बंद कर देता था। उक्त चोर की तलाश करने क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर के नेतृत्व में टीम लगातार गश्त पर थी।

1.60 लाख की 4 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त

इसी दौरान पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि गाडगे नगर थाने में दर्ज एक मामले की चोरी की गई मोटरसाइकिल को लेकर एक संदिग्ध व्यक्ति दस्तूर नगर चौक पर खड़ा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

अमरावती पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने आरोपी से गाड़ी के कागजात मांगे, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल जब्त की। यह मोटरसाइकिलें गाडगेनगर थाना, नागपुरीगेट और चांदुर रेलवे थाना क्षेत्र से चुराई थी। उक्त कार्रवाई पीआई अतुल वर और पीआई दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में एपीआई महेश इंगोले, पीएसआई गजानन सोनुने समेत अन्यों ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com