विधानसभा में 'फर्जी' सलाहकार, जाली पास बनाकर CM ऑफिस का अफसर बना घूम रहा था शख्स, ऐसे खुला राज!

Maharashtra Assembly Fake Passes: महाराष्ट्र विधानसभा में फर्जी पास कांड। आरोपी दत्तात्रेय गुंजाल ने खुद को बताया 'CM का सलाहकार'। 5000 रुपये में बिक रहे थे पास, 6 गिरफ्तार।
Maharashtra MLC Election Voting Turnout Result
महाराष्ट्र विधानभवन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Assembly Security Breach: महाराष्ट्र विधानसभा फर्जी पास मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों में से एक, दत्तात्रेय गुंजाल ने कथित तौर पर अपने लिए एक पास बनाया, जिसमें उसने अपना डेजिग्नेशन 'एडवाइजर टू चीफ मिनिस्टर ऑफिस' बताया, साथ ही अपनी फोटो और मंत्रालय का नकली स्टाम्प भी लगाया था।

ऐसे करीब 30 फर्जी पास बनाए गए थे। इसके लिए नकली लेटरहेड और स्टाम्प का भी इस्तेमाल किया जा रहा था शिंदे गुट के कैबिनेट मंत्री उद्योग मंत्री उदय सामंत ने खुलासा किया था कि महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में एंट्री के लिए 2,000 से 5,000 रुपये में फर्जी पास बेचे जा रहे थे। इस खुलासे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विधान भवन के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।

डेजिग्नेशन एडवाइजर टू चीफ मिनिस्टर ऑफिस बताया

फर्जी पास के खुलासे के बाद विधानसभा (Maharashtra Assembly) की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपियों की पहचान दत्तात्रेय केशव गुंजाल, गणपत भाऊ जवाले, नागेश शिवाजी पाटिल, मनोज आनंद मोरबले और स्वप्निल रमेश तायडे के तौर पर हुई है। इन सभी को 25 मार्च को अरेस्ट किया गया था।

पुलिस ने इन सभी के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। पुलिस मंत्रालय के दो और कर्मचारियों, महेश डुग्पलवार और लवेश शंकर नकाटे की भी तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर फरार हैं।

FDA की कार्रवाई

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने 1 अप्रैल से राज्य में गुटखा, पान मसाला, सुगंधित तंबाकू, सुगंधित सुपारी, खर्रा और मावा जैसे बैन प्रोडक्ट्स के खिलाफ कैंपेन शुरू किया है। 1 से 13 अप्रैल तक 13 दिनों के दौरान मुंबई में 15 जगहों पर की गई कार्रवाई में 13 लाख रुपये का स्टॉक जब्त किया गया।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन में नौ केस दर्ज किए गए हैं और 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफडीए के मुंबई ऑफिस को सूचना मिली थी कि मुंबई के अलग-अलग इलाकों में गुटखा, पान मसाला, सुगंधित तंबाकू, सुगंधित सुपारी, खर्रा और मावा जैसे बैन प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com