- Hindi News »
- Crime »
- Police Conduct Major Operation In Bhandara Seize Goods Worth Rs 165 Lakh Including Illicit Liquor And Mahua
भंडारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ सहित 1.65 लाख का माल जब्त
Bhandara Crime News: जिले में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई करते हुए तुमसर, कारधा और साकोली क्षेत्रों में छापेमारी की। कुल 1.65 लाख रुपये का अवैध महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त किया गया।
- Written By: पूजा सिंह

फाइल फोटो
Police Action Against Illegal Liquor Sellers: भंडारा जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने तुमसर, कारधा और साकोली पुलिस थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। इन सभी कार्रवाईयों में कुल लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये मूल्य का अवैध माल जब्त किया गया।
पहली कार्रवाई मिटेवानी परिसर में की गई। गश्त के दौरान स्थानीय अपराध शाखा के हवलदार कुरंजेकर ने अपने दल के साथ छापा मारा। इस दौरान मिटेवानी, तहसील तुमसर निवासी खुशाल हिरालाल वाघाडे (45) को अवैध रूप से सडवा महुआ रखने और बिक्री के लिए तैयार करते हुए पकड़ा गया। उसके पास से छह प्लास्टिक के बैगों में प्रत्येक 50 किलो के हिसाब से कुल 300 किलो सडवा महुआ जब्त किया गया। इस माल की कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई।
250 किलो सड़वा महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त
दूसरी कार्रवाई कारधा परिसर में की गई। स्थानीय अपराध शाखा के हवलदार पंचबुधे ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलगांव-मांडवी क्षेत्र के वैनगंगा नदी के किनारे छापा मारा। यहां बेलगांव, तहसील भंडारा छबीलाल ताराचंद केवट (43) को अवैध रूप से महुआ शराब तैयार करते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 5 मिट्टी के मटकों में कुल 250 किलो सडवा महुआ, 5 मटके और 50 किलो जलाऊ लकड़ी जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में दर्दनाक हादसा,मोहाडी तहसील में नदी बनी काल, तैरने गए दो युवकों की गई जान
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
भंडारा: खापा में जनगणना प्रक्रिया का पहले दिन ही विरोध, ग्रामीणों का सख्त रुख, कर्मचारी लौटे वापस
तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
ये भी पढ़ें : गड़चिरोली में फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश, 3 पर दर्ज FIR, 4 सालों से चल रहा था फर्जीवाड़ा
इन सामान की कीमत 53,500 रुपये आंकी गई
तीसरी कार्रवाई साकोली क्षेत्र में की गई। पुलिस अमलदार शेंडे ने अपने दल के साथ एकोडी रोड परिसर में गश्त के दौरान वार्ड क्र. 4, सेंदुरवाफा निवासी राजू दिलीप तरजुले (38) को अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा। उसके पास से विभिन्न आकार की टायगर ब्रांड देशी शराब की 472 बंद बोतलें और परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक एमएच 36 सी 2862) जब्त की गई। इनका कुल मूल्य 52,760 रुपये है। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Police conduct major operation in bhandara seize goods worth rs 165 lakh including illicit liquor and mahua
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
May 18, 2026 | 07:30 AMभारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
May 18, 2026 | 07:29 AMNEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
May 18, 2026 | 07:21 AMभीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
May 18, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: महंगाई की बढ़ती मार करने लगी लाचार, पेट्रोल-डीजल फिर महंगे! क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?
May 18, 2026 | 07:19 AMनवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
May 18, 2026 | 07:09 AMहफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज
May 18, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














