- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Alliance Should Be Decided At Local Level Chief Minister Said
युति का स्थानीय स्तर पर निर्णय ले : मुख्यमंत्री फडणवीस, भाजपा का संभागीय स्तरीय सम्मेलन
Chief Minister Devendra Fadnavis: आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा की संभागीय सभा का आयोजन बडनेरा स्थित प्रा। राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनिअरिंग के सभागृह में किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

युति का स्थानीय स्तर पर निर्णय ले (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati District: आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा की संभागीय सभा का आयोजन बडनेरा स्थित प्रा. राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनिअरिंग के सभागृह में किया गया। सभा की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने की। सभा में प्रमुखता से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक चयनसुख संचेती और विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर मंच पर उपस्थित थे।
इस समय उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पदाधिकारियों की मांग के अनुसार आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति व मनपा चुनाव स्वतंत्र लडने का अधिकारी स्थानीय स्तर को लेना का मान्य किया। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी आपसी मतभेद सुलझाकर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय होकर चुनाव में जीत का परचम लहराने का आह्वान किया।
आपदाग्रस्त किसानों के लिए जो पैकेज घोषित
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों के लिए जो राहत पैकेज घोषित किया गया, इससे जिले में काफी अच्छा संदेश गया है। इस विपदा के समय किसानों के साथ सरकार रहने से काफी सकारात्मक संदेश गया। इस पैकेज में सभी का समावेश करने के साथ जिले की आठ तहसीलों को भी शामिल करने से जिले के किसान खूश है। उन्होंने कहा कि राज्य के अनेक जिलों में अतिवृष्टि के चलते आपदाग्रस्त किसानों के लिए जो पैकेज घोषित किया गया है, उसमें से कोई भी बैंक किसानों का जो बकाया होगा, वह नहीं कटेगा।
सम्बंधित ख़बरें
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
अमरावती मनपा में सफाई व्यवस्था पर महासंग्राम: 9 घंटे की गरमागरम सभा, ठेके और अधिकारियों पर उठे सवाल
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
जहां संभव नहीं होगा, वहां सीधा मुकाबला
शहर भाजपा पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारी किरण पातुरकर ने सभा में प्रस्ताव रखा कि जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सतत सक्रिय रहने के चलते आगामी चुनाव में इसका फायदा मिलेगा। पातुरकर ने कहा कि पालकमंत्री और अधिक समय देते है तो जिले में विकासात्मक कार्य को बढावे के साथ संगठन भी सक्रिय हो जाएगा। फडणवीस ने कहा कि भाजपा चुनावी यंत्रणा पूरी तरह तैयार है। युति के संदर्भ में हम स्थानीय स्तर पर अधिकार दे रहे है। जहां युति संभव है उस स्थान पर हम युति करेंगे।
लेकिन युति नहीं हुई तो मित्रपार्टी पर टीका न करें, ऐसी भी सूचना कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को दी गई। आगामी चुनाव में महायुति के तीनों पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री उन्होंने जताया। कार्यकर्ताओं की इच्छा स्वबल पर चुनाव लड़ने की हमेशा रहती है, लेकिन स्थानीय परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए ही निर्णय लिया जाता है। जहां संभव हो, वहां युति करेंगे और जहां संभव नहीं होगा, वहां सीधा मुकाबला करेंगे।
ये भी पढ़े: जंगल से सटे गांवों में जानवरों का आतंक, नागरिकों के लिए अलर्ट, पालांदूर व टेकरी में तेंदुए का विचरण
संघ पर बंदी…
कनार्टक की प्रियंका खरगे पर सवाल पूछने पर फडणवीस ने कहा कि कर्नाटक की प्रियंका खरगे केवल प्रसिद्धि के लिए ऐसे बयान देती हैं। वह सिर्फ अपने पिता के बलबूते राजनीति कर रही है। इसके पूर्व भी संघ पर बंदी लगाने का प्रयास किया गया। इंदिरा गांधी ने संघ पर बंदी लाई, तब उन्हें सत्ता गंवानी पडी। संघ पर बंदी लाए, ऐसा पत्र जो देते है, उनकी ओर हम ध्यान नहीं देते। संघ एक सांस्कृतिक शक्ति है।
आरएसएस देशभक्ति और सेवा के कार्यों के लिए जाना जाता है, और इस तरह की बातें केवल राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित हैं। एक सवाल के जवाब में उबाठा नेता संजय राऊत द्वारा आगामी चुनाव में कांग्रेस राज ठाकरे के साथ चुनाव लडने का विचार कर रहे है, इस पर मुख्यमंत्री ने कौन संजय राऊत, ऐसा कहते हुए इस सवाल को कोई तवज्जो नहीं दिया।
Alliance should be decided at local level chief minister said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर सख्ती: ठाणे RPF का जागरूकता अभियान, लोकल पर गुब्बारे-पत्थर फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
Mar 03, 2026 | 07:11 PMलाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
Mar 03, 2026 | 07:10 PMकब है चैत्र महीने की पहली कालाष्टमी, इस तरह करें भगवान कालभैरव की पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
Mar 03, 2026 | 07:09 PMSA vs NZ Semi-Final Pitch Report: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में आमने-सामने, जानिए पिच रिपोर्ट
Mar 03, 2026 | 07:07 PMमारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी, झारखंड के जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 07:00 PMकृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन
Mar 03, 2026 | 06:54 PMखामेनेई की मौत के बाद क्यों भड़का कश्मीर? तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, रास्ते सील, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
Mar 03, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














