-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- 5 Accused Of Robbery In Naib Tehsildars House Arrested
Amravati News: चालक ही निकला मास्टर माइंड, नायब तहसीलदार के घर में लूटपाट के 5 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

अमरावती. गाडगे नगर थाना क्षेत्र के राठी नगर निवासी तथा नायब तहसीलदार पद पर कार्यरत प्रशांत अडसुले के घर में विगत 30 जनवरी की दोपहर मराठा सर्वेक्षण के बहाने घर में प्रवेश कर अडसुले की पत्नी पर देशी कट्टा तानकर कंगन तथा अंगूठी व नकद 7 हजार सहित कुल 5 लाख का माल लूटकर फरार होने वाले गिरोह को अपराध शाखा यूनिट 1 की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. साथ ही लूट का सभी माल भी जब्त किया है.
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक रमेश इंगोले (40, चपरासीपुरा), उमेश उत्तमराव गवई (35, चांदूर बाजार), विनोद छोटेलाल सोनेकर (36, पांढुर्णा, म.प्र.), महेंद्र विठोबा निस्वाडे (40, वरुड) तथा पंकज रामप्रसाद यादव (34, भानखेडा) है. इसमें से दीपक इंगोले नायब तहसीलदार के यहां निजी वाहन चालक के रूप में पहले काम कर चुका है. उसे घर की पूरी जानकारी थी. इसका फायदा उठाकर उसने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट के मामले को अंजाम दिया.
जांच के लिए 10 टीमों का गठन
पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने पत्र परिषद में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं घटनास्थल का जायजा लेने के पश्चात कुल 10 अलग अलग टीमों का गठन किया. शहर के सभी पुलिस थानों के डीबी टीमों के अलावा साइबर पुलिस की मदद भी ली गई थी. इस बीच मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा यूनिट-1 को गुप्त जानकारी मिली कि इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी दीपक रमेश इंगोले यह चपरासीपुरा के रहीपुरा में किराए से रहता है. इंगोले राजस्व विभाग में ठेका प्रणाली पर वाहन चालक के रूप में कार्यरत था. ऐसे में वह अक्सर काम के सिलसिले में नायब तहसीलदार प्रशांत अडसुले के घर आता जाता रहता था. उसे घर की सभी जानकारी थी. यही नहीं प्रशांत अडसुले की पत्नी से उसकी बोलचाल होती रहती थी.
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में 4.39 लाख उपभोक्ता पात्र, रूफटॉप सोलर योजना का उठाएं लाभ
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
Amravati News: अमरावती के येरला गांव में 25 साल बाद मिला भूखंड मालिकाना हक, लाभार्थियों को बांटे गए पट्टे
Amravati News: धामणगांव में ईमानदारी की मिसाल, 8 साल बाद खेत से मिली एक तोले की सोने की अंगूठी
पत्नी के बांध दिए हाथ-पैर
प्रशांत की पत्नी के हाथों में गहने होने की जानकारी भी दीपक को थी. होंडा यूनिकॉन पर सवार होकर दीपक अपने साथ अन्य आरोपी विनोद सोनेकर के साथ अडसुले के घर गया. जहां दीपक ने सीधे कट्टा तानते हुए बड़े ही धीमी आवाज में अडसुले की पत्नी को धमकाते हुए साथ लाई रस्सी से दोनों हाथ बांधे और खामोश रहने की चेतावनी दी.
वरुड से लिया देसी कट्टा
अडसुले के पत्नी के हाथों के कंगन, अंगूठी, नकद 7 हजार रुपए छिने और चलते बने. इस घटना से डरी सहमी अडसुले की पत्नी काफी देर तक जगह पर ही बैठी रही. जैसे-तैसे उसने रस्सी खोलकर नीचे पहुंची और घर में किराए पर रहने वाले छात्रों तथा पड़ोस की महिला को आपबीती बताई. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए दीपक ने वरुड तहसील के करजगांव निवासी महेंद्र निस्वाडे से देशी कट्टा लाया था. पूछताछ में जब यह बात दीपक ने बताई तो पुलिस ने महेंद्र को भी हिरासत में लिया.
5 accused of robbery in naib tehsildars house arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














