-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- 4 Women Working In The Fields In Dhamangaon Were Injured By Lightning
Amravati में धुआंधार बारिश से जनजीवन ठप, आसमानी बिजली से किसान की मौत
- Written By: अपूर्वा नायक
Amravati में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने शहर की तस्वीर बदल दी। जहां एक ओर शहर में बादलों की गर्जना के साथ बरसात ने दस्तक दी, वहीं धारणी तहसील में आसमान से बिजली गिरने के कारण 1 किसान की मौत हो गई।

अमरावती में जोरदार बारिश (सौ. सोशल मीडिया )
Amravati News In Hindi: शुक्रवार को हुई तेज व धुंआधार बारिश के चलते शहर सहित जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जहां शहरी भागों में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश हुई वही आसमानी बिजली गिरने से धारणी तहसील में 1 किसान की मौत हो गई।
वही धामनगांव तहसील में 4 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गयी। तो तलेगांव दशासर में बारिश के चलते नदी नालों में उफान के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। वही दर्यापुर, तिवसा, अचलपुर, परतवाडा, चांदुर बाजार, नांदगांव खंडेश्वर तहसील क्षेत्र में खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ।
धारणी तहसील से गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने एक खुशहाल परिवार को मातम में बदल दिया। थोड़े ही समय की तूफानी बारिश एवं आसमानी बिजली ने एक परिवार का मुखिया छीन लिया। धारणी तहसील के बेरदाबल्ला गांव 30 वर्षीय रोशन शामलाल जावरकर अपने खेत के मचान पर बैठे थे। तभी तेज हवाओं और बारिश के बीच आसमानी बिजली गिरी और मौके पर ही उनकी जान चली गई। रोशन के पीछे उनकी पत्नी और एक बेटा और एक बेटी, जिनकी उम्र महज 4 से 5 साल है, ऐसे दो मासूम बच्चे रह गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव का माहौल गमगीन है। गुरुवार शाम को ही उन्हें धारणी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव के लोग गहरे सदमे में हैं और हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है। इन छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य अब कौन संभालेगा?ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाने और बच्चों की पढ़ाई व भविष्य सुरक्षित रखने के लिए विशेष योजना बनाई जाने की मांग की जा रही।
दोपहर में अचानक घिर आए बादल
गुरुवार की दोपहर व शुक्रवार की सुबह से ही बादलों ने अपना डेरा आकाश में जमा रखा था अचानक दोपहर १२ बजे के दौरान बिजलियां कड़कड़ाने लगी। हवा के साथ बौछारें शूरु हुई और चमचमाती बिजली आसमान से धरती को ओर मानो आक्रमण कर रही हो।
ऐसे में हीरपुर के खेत-खलिहान में खेतिहर मजदूर काम कर रहे 4 महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर जाने के कारण मौके पर मौजूद 4 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गयी। वही दर्यापुर तहसील में भी भू-स्खलन जैसी स्थिती बन गई। धामनगांव रेल्वे तहसील के ग्राम हीरपुर में रोजाना की तरह खेतियों में मजदूर काम कर रहे थे। स्थानीय चवरे के खेत में भी ४ महिलाएं खेती के रोजमर्रा की तरह अपने सोयाबीन के बीच का कचरा कटाई का काम कर रही थी।
ये भी पढ़ें :- Akola News: मोबाइल युग में लैंडलाइन बनी शोपीस, सिर्फ सरकारी दफ्तरों में बजती घंटी
दोपहर 12 बजे दौरान अचानक से आकाश में तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली चमकी और वह चरणदास चवरे के खेती में काम कर रही पिंकी प्रमोद बनसोड ( 40), मीना नामदेव आत्राम (35), शारदा प्रवीण कुडमते (30), नंदा दिलीप ठाकरे (40) के उपर गिरने से यह महिलाएं बेहोश हो गई यह खबर पास-पड़ोस के खेत में काम कर रहे मजदूर और किसानों को पता चलते ही उपस्थितों ने उन्हें तुरंत टाटा एस गाड़ी से धामनगांव रेल्वे ग्रामीण रुग्णालय में भर्ती कराया। जहां प्रथमोपचार के बाद शारदा प्रवीण कुडमते एवं नंदा दिलीप ठाकरे को छुट्टी दे दी। गई किंतु पिंकी प्रमोद बनसोड तथा मीना नामदेव आत्राम की हालत चिंताजनक होने से उन्हें आगे के उपचार हेतु जिला अस्पताल यवतमाल भेजा गया।
4 women working in the fields in dhamangaon were injured by lightning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














