अमरावती में आज से बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई, ग्रामीण पुलिस का विशेष अभियान शुरू
Amravati Helmet Checking: अमरावती ग्रामीण पुलिस आज से बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर दंडात्मक कार्रवाई करेगी। साथ ही पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए बैंक खाता किराए पर न देने की हिदायत दी है।
- Written By: केतकी मोडक
अमरावती पुलिस हेलमेट चेकिंग (सोर्स- फोटो नवभारत)
Amravati Rural Police Helmet Campaign: अमरावती ग्रामीण पुलिस विभाग द्वारा जिले के नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर दोपहिया वाहनों पर हेलमेट के उपयोग को लेकर सोमवार 22 जून से एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने सभी नागरिकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है।
वर्ष 2025 में 70 फीसदी मौतें दोपहिया सवारों की पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण करने पर एक बेहद चिंताजनक बात सामने आई है। इन हादसों में होने वाली कुल मौतों में से 70 प्रतिशत मौतें दोपहिया वाहन चालकों और उन पर पीछे बैठने वाले लोगों की हुई हैं।
इन दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले अधिकांश लोग वो थे जिन्होंने मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं किया था। ग्रामीण पुलिस की विभिन्न टीमें प्रमुख चौराहों और मागों पर तैनात रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
पुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Bhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना हेलमेट पाए जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी नागरिकों से इस जीवन रक्षक अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
पीछे बैठने वाले भी पहने हेलमेट
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने कहा है कि “दुर्घटनाएं बताकर नहीं आतीं, इसलिए सुरक्षा सर्वोपरि है। केवल पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए आईएसआई प्रमाणित हेलमेट का ही उपयोग करें।”
यह भी पढ़ें:- 74 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग को SC से राहत; कुल्हाड़ी से हमले के आरोप में गिरफ्तारी होने पर जमानत का आदेश
बैंक खाता किराए पर देना पड़ सकता है भारी
- साइबर अपराधों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों के लिए एक बेहद जरूरी और कड़ा चेतावनी संदेश जारी किया है।
- थोडे से पैसों के लालच में आकर अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर देना खुद को बड़ी मुसीबत में डालने जैसा है, ऐसी हिदायत सोशल मीडिया पर ग्रामीण पुलिस द्वारा पोस्टर के माध्यम से नागरिकों से की है।
- साइबर अपराधी कुछ पैसों का लालच या आकर्षक कमीशन देकर सीधे-साधे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध कामों के लिए कर रहे है।
- जालसाज आपके बैंक खाते का उपयोग ऑनलाइन ठगी से लूटी गई रकम को आपके खाते में जमा कराने के लिए कर सकते हैं। इसलिए अपना बैंक खाता किराए पर देना भारी पड़ सकता है।
