Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: 16 वर्षीय किशोरी पर क्रूरता बेल्ट से पीटा और मशीन से सिर मुंडाकर किया गंजा

अमरावती के वरुड़ तहसील में 16 वर्षीय किशोरी के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है, जिसमें उसे बेल्ट से पीटा गया और बाल काटे गए।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 22, 2026 | 07:08 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Crime: वरुड़ तहसील के मिर्ची प्लॉट इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अमानवीय व्यवहार और शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है. आरोपियों ने न केवल लड़की को बेल्ट से बेरहमी से पीटा, बल्कि इलेक्ट्रिक मशीन से उसके बाल काटकर उसे गंजा भी कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार घटना 15 अप्रैल की शाम की है. महिला आरोपी व एक अन्य आरोपी ने पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू किया. जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी कमर पर बेल्ट से कई वार किए. क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपियों ने घर में रखी इलेक्ट्रिक ट्रिमर मशीन से लड़की के सिर के बाल पूरी तरह काट दिए. उक्त मामले में 16 अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत दी गई.

इस भीषण हमले और अपमान से नाबालिग लड़की इतनी सहम गई कि उसने अपनी मां के साथ रहने से साफ मना कर दिया. 16 अप्रैल को पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया. वहां उसने बिना किसी दबाव के अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई. किशोरी की सुरक्षा को देखते हुए उसे फिलहाल सरकारी कन्या छात्रावास में भेज दिया गया है. अमरावती बाल कल्याण समिति और महिला व बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त पत्र और पीड़िता के बयान के आधार पर वरुड़ पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

डव्वा बस स्टॉप पर एसटी समय सारणी न होने से यात्रियों को परेशानी

 त्रिमूर्ति चौक पर कर्मियों की हुंकार, आश्वासन पूरे न होने से हजारों कर्मी सड़कों पर, कामकाज ठप

 वरठी में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत, सैर के दौरान हादसा, वाहन चालक फरार

अब सुबह 7 से 10 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं, भंडारा जिलाधिकारी कुमार ने बदला स्कूलों का समय

16 year old girl page plus satish

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 06:39 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.