अमरावती के उर्दू हाईस्कूल में आर्थिक गड़बड़ी का मामला, मुख्याध्यापक और लिपिक पर 2 लाख रुपये गबन का आरोप
Amravati Financial Irregularities News: अमरावती में उर्दू एज्युकेशन असोसिएशन कर्मचारी सहकारी पतसंस्था ने उर्दू हाईस्कूल के मुख्याध्यापक और लिपिक पर 2 लाख के राशी के गबन का आरोप लगाया है।
Financial Irregularities (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Urdu Education Association News: उर्दू एज्युकेशन असोसिएशन कर्मचारी सहकारी पतसंस्था, अमरावती की ओर से बडनेरा पुलिस स्टेशन में स्कूल के जूनी बस्ती स्थित असोसिएशन उर्दू हाईस्कूल के मुख्याध्यापक शेख हमीद शेख हनीफ और लिपिक मो. फारुख शेख अब्बास के खिलाफ कथित आर्थिक गड़बड़ी एवं रकम गबन करने की शिकायत संस्था की ओर से दर्ज कराई गई है।
पतसंस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों के वेतन से काटी गई कर्ज की राशि पतसंस्था में जमा न कर लगभग 2 लाख रुपये का गबन किया गया है। शिकायत के अनुसार, उर्दू एज्युकेशन असोसिएशन द्वारा संचालित स्कूलों के कर्मचारियों को पतसंस्था के माध्यम से कर्ज दिया जाता है।
गबन की गई राशि की वसूली की भी मांग
इसकी मासिक कटौती कर्मचारियों के वेतन से कर स्कूल प्रशासन के जरिए पतसंस्था में जमा कराई जाती है। आरोप है कि अप्रैल 2026 की कटौती राशि मुख्याध्यापक शेख हमिद शेख हनीफ और लिपिक मोहम्मद फारुक शेख अब्बास ने मिलीभगत कर जमा नहीं की। पतसंस्था ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गबन की गई राशि की वसूली की भी मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
ये भी पढ़े: मुंबई के भांडुप जलशोधन केंद्र का होगा कायाकल्प, 1235 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक पंपिंग स्टेशन
…तो संस्था की ओर से उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई
संस्था अध्यक्ष आसिफ हुसैन ने कहा कि यदि कोई मुख्याध्यापक आर्थिक अनियमितता में लिप्त पाया गया तो संस्था की ओर से उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। संस्था ने कर्मचारियों से भी अपील की है कि यदि किसी प्रकार का आर्थिक दबाव या गैरकानूनी व्यवहार किया जाता है तो इसकी शिकायत पुलिस विभाग में दर्ज कराएं।
