अमरावती में रोजगार मेले से 52 युवाओं को अवसर, 124 युवाओं ने दिए इंटरव्यू
Amravati Employment Fair News: अमरावती में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले में 124 युवाओं ने इंटरव्यू दिए, जिनमें 52 उम्मीदवारों का प्राथमिक चयन किया। रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा दिया।
Amravati Employment Fair (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Pandit Deendayal Upadhyay Rojgar Mela News: अमरावती जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र तथा मॉडल करियर सेंटर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला जिला कौशल विकास रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें 52 नौकरी इच्छुक उम्मीदवारों का प्राथमिक चयन किया गया।
उद्घाटन कौशल विकास विभाग के उपायुक्त दत्तात्रय ठाकरे के हाथों तथा सहायक आयुक्त प्रांजली बारस्कर अध्यक्षता में किाय है। इस अवसर पर जाधव गियर्स के प्रतिनिधि रोहित प्रांजले, जिनस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. के प्रतीक इंगोले, प्रेसिजन मैपिंग के सचिन निचले, टैलेंटकॉर्प सोल्यूशन प्रा. लि. नागपुर की करिश्मा पासवान तथा शिखर एज्युकेअर अमरावती के आयुष अग्रवाल उपस्थित थे।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
उपायुक्त दत्तात्रय ठाकरे ने युवाओं से केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बनने का आह्वान किया। सहायक आयुक्त प्रांजली बारस्कर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी देते हुए इसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया। रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 164 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
ये भी पढ़े: अहिल्यानगर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू, जिलाधिकारी पंकज आशिया ने दी जानकारी
इनमें से 124 उम्मीदवारों ने प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने साक्षात्कार दिए। चयन प्रक्रिया के बाद 52 उम्मीदवारों का प्राथमिक चयन किया गया। संचालन सोनाली भोगे तथा आभार प्रदर्शन पंकज कचरे ने किया।
