अमरावती: सातुर्णा MIDC के फ्लैट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 हिरासत में
अमरावती अपराध शाखा ने सातुर्णा एमआईडीसी क्षेत्र के भव्यदीप अपार्टमेंट में चल रहे अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।
Amravati Crime Branch: अमरावती शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के बढ़ते मामलों के बीच अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सातुर्णा एमआईडीसी क्षेत्र के एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में बुधवार 1 अप्रैल को की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि राजापेठ थाना क्षेत्र के शिलांगन रोड स्थित भव्यदीप अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने पंटर के जरिए छापा मारा, जिसमें फ्लैट में देह व्यापार का मामला सामने आया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस धंधे को संचालित करने वाली एक महिला, दो युवतियों और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया। संबंधित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
शहर में बढ़ रहे अवैध अड्डे। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मंगलधाम कॉलोनी रोड पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। इससे पहले भी शहर के कई हिस्सों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं से स्पष्ट है कि अमरावती में देह व्यापार के अड्डे बढ़ते जा रहे हैं। निवासी इलाकों में इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
हाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
गोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
बदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है।
