एंबुलेंस ड्राइवर की तेजी से बची कई लोगों की जान, गाड़ी में आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सभी लोगों के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद देखते-देखते ही पूरी गाड़ी में आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे ऑक्सीजन टैंक तक फैल गयी और फिर सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
एंबुलेंस में लगी आग (सौ, से सोशल मीडिया)
जलगांव : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया, हालांकि इसके बाद एंबुलेंस वाली गाड़ी में जबरदस्त धमाका हुआ और गाड़ी जल गयी। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गनीमत रही है कि इस हादसे में एक गर्भवती महिला और उसका परिवार बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि एक एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला और उसका परिवार एरंडोल सरकारी अस्पताल से जलगांव अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान ऑक्सीजन के गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास के घरों की खिड़कियां टूट गईं।
#Breaking | Ambulance carrying pregnant woman blasts after catching fire in Maharashtra’s #Jalgaon Notably, no one was reported hurt as the driver’s alertness made him notice the smoke coming out from vehicle, leading to quick evacuation of those on board. More details awaited.… pic.twitter.com/sh0YMA59tn — Abdul khabir jamily (@JamilKhabir396) November 13, 2024
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच जनता पार्टी को अन्ना हजारे के समर्थन के बाद गिरीश महाजन का बड़ा बयान; कहा- ‘जल्द करूंगा मुलाकात’
‘चाकू खरबूजे पर गिरे या खरबूजा चाकू पर, कटना तो…’, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोहिणी खड़से का कटाक्ष
NEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
‘अपील से पहले खुद के VIP काफिले और विज्ञापनों पर लगाएं लगाम’, पीएम मोदी पर रोहिणी खड़से का तीखा हमला
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जलगांव जिले के दादावाड़ी इलाके के नजदीक नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। जैसे ही एंबुलेंस ड्राइवर को पता चला कि गाड़ी के इंजन से धुआं निकल रहा है, वैसे ही वो गाड़ी से उतर गया। यात्रियों को भी उसने उतरने के लिए कहा और लोगों को गाड़ी से दूर जाने के लिए कहा।
इसे भी पढ़ें… एंबुलेंस ड्राइवर की तेजी से बची कई लोगों की जान, गाड़ी में आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि सभी लोगों के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद देखते-देखते ही पूरी गाड़ी में आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे ऑक्सीजन टैंक तक फैल गयी और फिर सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
