

Mumbai Voter List Special Revision News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुंबई शहर एवं उपनगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने सभी नागरिकों से इस अभियान में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करने की अपील की है। घर- घर जाने के दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे।
मतदाताओं को इसमें आवश्यक जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित उसकी एक प्रति बीएलओ को वापस सौंपनी होगी। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि बीएलओ के आने से पहले वे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in या ईसी नेट एप के माध्यम से अपना अथवा अपने माता-पिता का नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदाता सूची का भाग क्रमांक तथा क्रमांक खोजकर तैयार रखें।
यदि पूर्व मतदाता सूची में नाम उपलब्ध न हो तो जन्म का प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, दसवीं निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सरकारी अथवा सार्वजनिक उपक्रम का पहचान पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का प्रमाण, बैंक, डाकघर, एलआईसी अथवा सरकार द्वारा 1 जुलाई 1987 से पूर्व जारी पहचान पत्र या आधार कार्ड जैसे किसी एक दस्तावेज को तैयार रखने की सलाह दी गई है।
साथ ही हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का फोटो भी अपने पास रखें। मतदाता अपने पुराने रिकॉर्ड निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या उपलब्ध कराई गई लिंक के माध्यम से भी देख सकते हैं।
जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, दसवीं का प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सरकारी अथवा सार्वजनिक उपक्रम का पहचान पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का प्रमाण, बैंक, डाकघर, एलआईसी के कागज, सरकार द्वारा 1 जुलाई 1987 से पूर्व जारी पहचान पत्र या आधार कार्ड, हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का फोटो