विदर्भ के लिए वरदान बनेगी वैनगंगा-नलगंगा परियोजना, 9.58 TMC पानी और लाखों हेक्टेयर सिंचाई; जानें क्या है योजना
Wainganga Nalganga River Linking Project: संसद में गूँजी विदर्भ की प्यास! सांसद अनुप धोत्रे ने उठाया ₹94,967 करोड़ का वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ मुद्दा। अकोला को मिलेगा 9.58 TMC पानी।
- Written By: प्रिया जैस
सांसद अनुप धोत्रे व वैनगंगा व नलगंगा प्रकल्प (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vidarbha Irrigation Project 2026: संसद में विदर्भ के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वैनगंगा–नलगंगा नदीजोड़ प्रकल्प का मुद्दा सांसद अनुप धोत्रे ने जोरदार तरीके से उठाया। यह प्रकल्प विदर्भ की प्यास बुझाने और किसानों को राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ प्रकल्प विदर्भ के लिए जीवनरेखा साबित हो सकता है। यह केवल सिंचाई और जलापूर्ति का साधन नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास का आधार बनेगा। संसद में इस मुद्दे को उठाकर सांसद अनुप धोत्रे ने विदर्भवासियों की अपेक्षाओं को आवाज दी है।
प्रकल्प का महत्व
- 94,967 करोड़ की लागत से बनने वाला यह नदीजोड़ प्रकल्प विदर्भ क्षेत्र में पानी की कमी दूर करने के लिए निर्णायक साबित होगा।
- इस योजना से लगभग 6.11 लाख हेक्टर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। अकोला जिले को विशेष रूप से 9.58 टीएमसी पानी का लाभ मिलेगा।
- यह प्रकल्प केवल जलापूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर सृजित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
यह भी पढ़ें – चिखली में महायुति तार-तार! विधायक गायकवाड़ और महाले में ‘आर-पार’ की जंग, छिड़ा सियासी घमासान
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
संसद में रखी गई मांग
सांसद अनुप धोत्रे ने केंद्र सरकार से इस प्रकल्प की शीघ्र अमल करने, पर्याप्त निधि उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों का न्याय्य पुनर्वसन सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह योजना विदर्भ के भविष्य को संवारने वाली है और इसके लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही “सबका साथ, सबका विकास” की संकल्पना को बल देते हुए कहा कि विदर्भ के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी कटिबद्ध हैं। इस प्रकल्प से ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंपदा का संतुलन बनेगा, कृषि उत्पादन बढ़ेगा और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।
